चीज़ एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जो किसी भी फूड के टेस्ट को कई गुना बढ़ा देता है। चीज़ सिर्फ बच्चों को ही पसंद नहीं आता, बल्कि इससे बड़ों के चेहरे पर भी एक मुस्कान छा जाती है। आमतौर पर, चीज़ लवर किसी भी डिश में एक्स्ट्रा चीज़ डलवाना पसंद करते हैं। आमतौर पर परांठा से लेकर पिज्ज़ा तक में आपने चीज़ का स्वाद चखा होगा। लेकिन मुंबई में ऐसी कई चीज़ डिशेज मिलती हैं, जो आपके टेस्ट बड़ के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
कभी आपने चीज़ी डोसा या चीज गोलगप्पे का स्वाद चखा है। शायद नहीं। लेकिन अगर आपको चीज़ खाना बेहद पसंद है और आप उसे एक नए अंदाज में खाना चाहते हैं तो आपको मुंबई में अवश्य जाना चाहिए। यहां पर ऐसे कई फूड स्पॉट हैं, जो बेहतरीन और यूनिक चीज़ डिशेज सर्व करते हैं और इसलिए लोग दूर-दूर से यहां पर चीज़ी फूड खाने के लिए आते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मुंबई की कुछ ऐसी ही चीज़ डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको भी एक बार जरूर टेस्ट करना चाहिए-
इसे जरूर पढ़ें: Kitchen Tips: चीज को लंबे समय तक फ्रेश रखेंगे ये टिप्स
चीज़ बर्स्ट डोसा - प्योर मिल्क सेंटर
मुंबई के घाटकोपर में प्योर मिल्क सेंटर है, जो बेहतरीन चीज़ डिशेज को सर्व करने के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको चीज़ी डिशेज की कई वैरायटीज मिलेंगी, जिसमें आपको स्नैक्स से लेकर साउथ इंडियन फूड ऑप्शन्स मिलेंगे। यहां पर आप चीज़ बर्स्ट मसाला डोसा से लेकर चीज़ बर्स्ट मसाला मैगी डोसा, चीज़ बर्स्ट फ्रेंच फ्राइज़ डोसा, चीज़ बर्स्ट नगेट्स डोसा, मैसूर चीज़ बर्स्ट मसाला डोसा और बटर चीज़ बर्स्ट मसाला डोसा आदिक कई तरह की डिशेज का स्वाद चख सकते हैं। सुपर चीज़ी पीएमसी चीज़ बर्स्ट फ्रेंच फ्राइज़ डोसा अपने आप में एक बेहद ही डिलिशियस डिश है, जिसे आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर रखी है ब्रेड तो आसानी से बनाई जा सकती हैं नाश्ते के लिए ये 3 रेसिपीज
चीज़ पानी पुरी - श्रीजी द फ्यूजन किचन
बोरीबली वेस्ट में चामुंडा सर्कल पर श्रीजी द फ्यूजन किचन है, जो किसी भी फूड लवर के लिए एक बेस्ट प्लेस है। मुंबई श्रीजी की द फ्यूजन किचन की शुरुआत श्री मेहुल पटेल ने वर्ष 2011 में मुंबई में की थी, जिसका उद्देश्य हर खाने वाले को टेस्टी वेज फूड सर्व करना था। आज श्रीजी की द फ्यूजन किचन को उनकी चीज़ पानी पूरी और चाट रेसिपी के लिए जाना जाता है। उनके पास आपको चीज़ पानी पुरी, आइस चीज़ सेव पुरी, चीज़ शेज़वान सेव पुरी, आइस चीज़ दही पुरी, आइस चीज़ दही पापड़ी चाट, चीज़ जंगली सेव पुरी आदि कई बेहतरीन डिशेज चखने का मौका मिलेगा। यहां पर मिलने वाली चाट रेसिपी का टेस्ट बेहद ही अलग होता है। चीज़ पानी पुरी में ताजी सब्जियों, कॉर्न और ढेर सारे चीज को एक साथ मिलाया जाता है। वे इन-हाउस मसाले का भी उपयोग करते हैं। वे इसके ऊपर कुछ पिज्जा सॉस भी डालते हैं। अब वे पानी पुरी को पकाने के लिए ब्लो-टॉर्च का उपयोग करते हैं। गर्मी के साथ, चीज़ पिघल जाता है और अंत में आपको एक बेहतरीन पानी पुरी टेस्ट करने का मौका मिलता है।
चीज़ ग्रिल वड़ा पाव - आनंद स्टॉल
मुंबई के विले पार्ले वेस्ट में मीठीबाई कॉलेज के सामने आनंद स्टॉल अपने वड़ा पाव और सैंडविच के लिए काफी प्रसिद्ध है। रेग्युलर मुंबई स्टाइल के वड़ा पाव और सैंडविच के अलावा, उनके पास आपको बेहतरीन चीज़ वड़ा पाव चखने का मौका मिलेगा। यह 3 तरह से परोसा जाता है - रेगुलर चीज़ वड़ा पाव, चीज़ ग्रिल वड़ा पाव और चीज़ शेज़वान वड़ा पाव। इन तीनों का टेस्ट जबरदस्त होता है। अगर आप मुंबई में हैं और वड़ा पाव को एक अलग अंदाज में खाना चाहते हैं तो आपको यहां पर अवश्य आना चाहिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- yummyfoodrecipes, swiggy, wordsmithkaur, neehees
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों