
Chukandar Ke Patte Se Kaise Banaye Saag: सर्दियों के मौसम में बाजार में अलग-अलग तरह की साग-सब्जियां आती है, खासतौर से हरे साग। इस सीजन में न केवल ये साग सस्ते बल्कि स्वाद में भी बेहतर होता है। ऐसे में हर दूसरे दिन पालक हो, बथुआ हो या फिर सोया-मेथी का साग मम्मियां बनाती रहती हैं। वहीं गरमा-गरम दाल चावल-साग के साथ सलाद हो, तो दिल ही खुश हो जाता है। सलाद में आमतौर पर लोग गाजर, मूली, खीरा और चुकंदर का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप चुकंदर के पत्तों को बेकार समझकर फेंक देती हैं। अगर हां, तो बता दें कि आप इससे स्वादिष्ट साग बना सकती हैं। नीचे देखें इसे बनाने की रेसिपी-


इसे भी पढ़ें- कच्चे शकरकंद से बनाएं एक बार यह नाश्ता, घर में हर कोई करेगा तारीफ; पढ़ें रेसिपी
सर्दी के मौसम से जुड़ी अलग-अलग तरह के व्यंजनों की रेसिपी यहां मिलती रहेंगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो ऐसी स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़े रहे हर जिदंगी के साथ।
Image Credit- Freepik, gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
चुकंदर के पत्तों साग बनाने की आसान रेसिपी
चुकंदर का साग बनाने के लिए सबसे पहले पत्तों को अच्छे से धुलकर काट लें।
इसके बाद लहसुन की कलियों को छीलकर चार टुकड़े और हरी मिर्च को काट लें।
इसके बाद मीडियम फ्लेम पर कड़ाही रखें और 2 चम्मच तेल डालें।
तेल गर्म होने के बाद इसमें लहसुन की कलियां और हरी मिर्च डालकर भूनें।
भूनने के बाद कटे गए पत्तों को डालकर चलाएं और थाली से ढककर 2-3 मिनट के छोड़ें।
सभी सामग्री को मिलाने के बाद साग को मुरझाने तक पकाएं।
इसके बाद इसे चलाते हुए भूनें जब तक साग पूरी तरह साफ न हो जाए।
आखिर में नमक डालकर 5 मिनट भूनें और नींबू का रस डालकर गैस बंद करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।