च्यवनप्राश आपकी सेहत के लिए कितना healthy है ये तो आप जानती ही हैं। आपके घर के हर सदस्य को च्यवनप्राश दिन में एक बार जरूर खाना चाहिए। लेकिन बाजार में मिलने वाले च्यवनप्राश में मिलावट हो सकती है ये बात सब जानते हैं ऐसे में अपनी सेहत के साथ किसी भी तरह का risk क्यों लेना जब आप अपने घर पर आसानी से च्यवनप्राश बना सकती हैं। ऐसे में ज्यादा खर्चा करने की भी क्या जरूरत है। आपको घर पर च्यवनप्राश बनाने के लिए 40 चीज़ें चाहिए जिसे 5 अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। प्रधान सामग्री, संसाधन सामग्री, यमक सामग्री, संवाहक सामग्री और प्रेक्षप सामग्री। आइए आपको बताते हैं कि इन 5 हिस्सों में कौन-कौन सी सामग्री होती है। वैसे आपको ये भी बता दे कि ये सारा सामान आपको आसानी से पंसारी की दुकान से मिल जाएगा आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। सारे सामान में सबसे महंगा केसर होगा बाकी सबकी कीमत इतनी ज्यादा नहीं है।
च्यवनप्राश बनाने से लिए आपको सबसे पहले प्रधान सामग्री की जरुरत होती है और वो है आंवला। जो रेसिपी हम आपको बता रहे हैं उसके लिए आपको 5 किलो आंवला की जरुरत है। आंवला च्यवनप्राश बनाने के लिए सबसे जरूरी होता है। आंवला आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये तो आप जानती ही हैं।
Read more: आंवले की चटपटी कैंडी को घर पर बनाने का ये तरीका जानिए
अकरकरा, शतावरी, ब्राह्मी, बिल्व, छोटी हर्र (हरीतकी), बिदरीकन्द, सफेद चन्दन, वसाका, कमल केशर, जटामानसी, गोखरू, बेल, कचूर, नागरमोथा, लौंग, पुश्करमूल, काकडसिंघी, दशमूल, जीवन्ती, पुनर्नवा, अंजीर , अश्वगंधा, गिलोय, तुलसी के पत्ते, मीठा नीम, सौंठ, मुनक्का, मुलेठी ये सब सामान संसाधन सामग्री का है। इन सबको बराबर 50 ग्राम मात्रा में ले लें। ये सब आपकी सेहत के लिए कितने फायदेमंद है ये च्यवनप्राश खाने के बाद आपको अपनी सेहत में सुधार देखकर समझ आ जाएगा। इन्हें खाने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
Read more: 20 की उम्र में हर लड़की को लेने चाहिए ये पोषक तत्व
यमक सामग्री में दो चीज़ें होती हैं एक शुद्ध देसी घी और दूसरा तिल का तेल। आप इन दोनों तो 250 ग्राम की बराबर मात्रा में ले लें।
Read more: किसी भी मौसम में खराब नहीं होगा आचार, अपनाएं ये टिप्स
च्यवनप्राश बनाने के लिए चौथी सामग्री जो आपको चाहिए वो है चीनी। 5 किलो आंवले के साथ अगर आप च्यवनप्राश बना रही हैं तो इसके लिए आपको तीन किलो चीनी की जरूरत है। चीनी डालने की जरूरत इसलिए है कि च्यवनप्राश में ऐसी कई जड़ी बुटियां हैं जिनका स्वाद कड़वा है।
सबसे जरूरी चीज़ च्यवनप्राश बनाने के लिए आपको चाहिए वो है सब आती हैं प्रेक्षप सामग्री में अब आपको इसमें क्या-क्या चाहिए और कितनी मात्रा में चाहिए वो भी जान लीजिए। पिप्पली- 100 ग्राम, बंशलोचन- 150 ग्राम, दालचीनी- 50 ग्राम, तेजपत्र- 20 ग्राम, नागकेशर- 20 ग्राम, छोटी इलायची- 20 ग्राम, केसर- 2 ग्राम, शहद - 250 ग्राम ये सारा सामान आपको पंसारी की दुकान से ही आसानी से मिल जाएगा।
अब आपको घर पर च्यवनप्राश बनाने का तरीका बताते हैं यानि की सामग्री वैसे आप एक बात नोट कर लीजिए कि च्यवनप्राश बनाने के लिए लोहे की कढ़ाही की जरूरत होती है।
Read more: जानिए मखाने की खीर बनाने की रेसिपी और इसके फायदे
आयुर्वेदिक च्यवनप्राश तैयार है।
Tips: च्यवनप्राश बनाने के लिए आप सभी सामग्री पहले से ही ले आएं। इससे आपको आसानी होगी। लोहे की कढ़ाही में ही च्यवनप्राश बनाया जाता है। और प्रेक्षप सामग्री को जब आप मिक्सी में पीस लें तो आप इसका ढक्कन हटाकर इसे थोड़ी देर के लिए रहने दें इसकी महक निकल जाएगी तो स्वाद और अच्छा आएगा।
च्यवनप्राश जब तैयार हो जाए तो इसे airtight container में भर कर रख दें। ये साल भर खराब नहीं होगा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।