राई और जीरा से ही नहीं इन चीजों से भी लगा सकते हैं तड़का

क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर में 1-2 नहीं बल्कि कई तरह के चीजों से तड़का लगाया जाता है। इस लेख में हम तड़का लगाने वाले कुछ सामग्री के बारे में बताएंगे जिसे तड़का लगाने के लिए यूज कर सकते हैं।

types of tadka

भोजन और सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए अक्सर घरों में दाल और सब्जियों में तड़का लगाया जाता है। जब कभी भी लोग बीमार पड़ते हैं तो उन्हें सादा और उबला हुआ खाना खाने को दिया जाता है। यह खाना खाने में बेस्वाद और फीका लगता है। वहीं अगर इस साधारण दाल या खिचड़ी में तड़का लगाया जाए तो इससे इसका स्वाद बदल जाता है। क्या आप जानते हैं कि दाल, सब्जी और खिचड़ी में जीरा और राई के बजाए इन चीजों का तड़का लगाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में..

चना और उड़द दाल से भी लगाएं तड़का

tadka ingredients list in hindi

साउथ इंडियन रेसिपीज में अक्सर भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए चना और उड़द दाल का तड़का लगाएं। चना और उड़द दाल के तड़के से खाने में सौंधी खुशबू आती है। बैंगन के भर्ता से लेकर सांभर तक आप चना और उड़द के दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हींग से लगाएं छौंक

सब्जी और दाल में हींग का तड़का भी लगा सकते हैं। हींग खाने से हमारा पाचन स्वास्थ्य बेहतर रहता है। ऐसे में यह स्वाद के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। हींग का तड़का आप घी के साथ लगाएंगे तो खाने की खुशबू बेहतरीन हो जाएगी।

खुशबू के लिए खड़े मसाले

tempering spices for dal

जब आप पुलाव, बिरयानी या कोई भी पनीर की स्पेशल सब्जी बना रहे हो तो अच्छी खुशबू के लिए तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी और इलायची का तड़का लगा सकते हैं। इससे चावल, दाल और बिरयानी (बिरयानी रेसिपी) की खुशबू अच्छी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: घर और किचन के काम जल्‍द निपटाने के लिए अपनाएं ये 8 तरीके

नारियल से भी लगा सकते हैं तड़का

साउथ इंडियन डिशेज में अक्सर नारियल को घिसकर तड़का लगाने का रिवाज है। दक्षिण भारतीय घरों में हमेशा से ही नारियल, नारियल का तेल और नारियल का पानी इस्तेमाल किया जाता है। सौंधी खुशबू और खाने में दक्षिण भारतीय स्वाद के लिए नारियल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सब्जियों में लगाएं अदरक का छौंक

spices for tadka

चाय के अलावा अदरक का इस्तेमाल सब्जी और दाल के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। यदि आपके घर में लोग लहसुन-प्याज से बना हुआ खाना नहीं खाते हैं, तब आप अदरक को बारीक घिसकर तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल करें। अदरक के इस्तेमाल से खाने का स्वाद और महक दोनों ही काफी अच्छी आती है।

इसे भी पढ़ें: कुकिंग के बाद किचन क्लीनिंग में नहीं होगी मेहनत बर्बाद, अगर अपनाएंगी यह टिप्स

तो ये रही तड़का लगाने की अलग-अलग सामग्री जिससे आप तड़का लगाकर खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं। ये आर्टिकल पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Image Credit : Freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP