यह थी विदेश में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म, जानिए किन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने किया था काम

पहली बार साल 1964 में ऐसे हुआ था जब हर कोई सिर्फ एक ही फिल्म की बात कर रहा था क्योंकि पहली बार किसी हिंदी फिल्म की शूटिंग विदेश जाकर की गई थी। 

 
Which was the first Indian film shot in foreign

फिल्मों की कहानियां ट्रेंड के साथ बदलती रहती हैं। इन दिनों बॉलीवुड की कई फिल्मों की सबसे ज्यादा इनकी शूटिंग विदेशों में की जाती है लेकिन साल 1964 में राज कपूर एक ऐसी फिल्म को लेकर आए थे जो विदेश में पहली बार शूट हुई थी। इस फिल्म स्टारकास्ट ने भी दर्शकों का दिल जीतकर फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाया था। चलिए आपको बताते हैं कि वह फिल्म आखिर कौन सी थी।

कौन सी भारतीय फिल्म पहली बार विदेश में शूट हुई थी?

facts about first bollywood film which was shot in a foreign country

यह फिल्म साल 1964 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। राज कपूर और वैजयंती माला की फिल्म 'संगम' को एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन देशों में शूट किया गया था। इस फिल्म को सीन वेनिस, पेरिस और स्विट्जरलैंड में शूट किया गया था। 'संगम' फिल्म देश की पहली सबसे लंबी फिल्म भी बनी जो 238 मिनट यानी करीब चार घंटे की है।

यहां पर शूटिंग के लिए जितना भी खर्च आया था वह राजकपूर ने उठाया था। 'संगम' फिल्म की सफलता ने राजकपूर की मेहनत को भी सफल बनाया था। सिर्फ यही नहीं, यह फिल्म राज कपूर प्रोडक्शन की पहली रंगीन फिल्म थी जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिला।

इसे जरूर पढ़ें: नरगिस-सुनील दत्‍त की शादी के बाद हर रात रोते थे राज कपूर, जानें क्‍या थी वजह

'संगम' फिल्म की कहानी है खास

इस फिल्म में लव ट्राएंगल को दिखाया गया है और इसमें राज कपूर, वैजयंती माला और राजेंद्र कुमार के बीच प्रेम को दिखाया गया है। इस फिल्म की रेटिंग आईएमडीबी पर 7.3 है। फिल्म में राज कपूर और वैजयंती माला के रोमांस के सीन वेनिस, पेरिस और स्विट्जरलैंड में शूट किए गए थे। यह फिल्म इस समय इसलिए भी चर्चा का विषय बनी थी कि इसमें शर्मिला टैगोर ने स्विमसूट पहना था।इसे जरूर पढ़ें: नरगिस की शादी में आखिर क्यों फूट-फूट कर रोए थे राज कपूर? जानें पूरा किस्सा

60 के दशक के बाद बॉलीवुड में फिल्मों को शूट करने का सिलसिला शुरू हो गया। इन दोनों फिल्मों के बाद लव इन टोक्यो और दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे भी स्विट्जरलैंड और यूरोप में शूट हुई थी। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- youtube

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP