herzindagi
shahrukh khan on screen kiss

30 साल से अधिक फिल्मी करियर में शाहरुख खान ने सिर्फ तीन बार किया है ऑन स्क्रीन किस

बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने केवल तीन फिल्मों में ही ऑन स्क्रीन किस किया है। जानिए इस लेख में। 
Editorial
Updated:- 2023-07-07, 13:00 IST

आज के समय में ऑन स्क्रीन किस करना बेहद आम हो चुका है। सिर्फ बिग स्क्रीन ही नहीं, बल्कि छोटे परदे पर भी अब लव मेकिंग सीन दिखाकर टीआरपी बटोरी जाती है। यहां तक कि रिएलिटी शोज में भी लिप लॉक होने लगा है। लेकिन फिर भी ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो नो ऑन-स्क्रीन किस की पॉलिसी को अपनाते हैं। शाहरुख खान भी उनमें से एक है।

बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने के बावजूद शाहरुख खान स्क्रीन पर अपनी को-स्टार को लिप लॉक करने में सहज महसूस नहीं करते हैं। उन्होंने नो लिप लॉक पॉलिसी भी रखी है। साल 1992 से दीवाना फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले शाहरुख खान ने अब तक 110 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लेकिन सिर्फ तीन फिल्मों के लिए ही शाहरुख खान ने अपनी इस पॉलिसी को ब्रेक किया। आज जहां एक्टर अपनी पहली ही फिल्म में बोल्ड और किसिंग सीन देने से गुरेज नहीं करते हैं। ऐसे में शाहरुख खान की नो किसिंग पॉलिसी यह बताती है कि सफलता के लिए बोल्डनेस की जरूरत नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको शाहरुख खान की उन्हीं तीन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उन्होंने लिप लॉक किया-

जब तक है जान (Jab Tak Hai Jaan)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝙎𝙍𝙆𝙞𝙖𝙣 𝙨𝙤𝙪𝙡 🫀 (@shahrukh.khann)

शाहरुख खान ने अपनी नो ऑन स्क्रीन लिप लॉक पॉलिसी सबसे पहले जब तक है जान फिल्म के लिए ब्रेक की। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ नजर आई थी। शाहरुख खान का फिल्म में कैटरीना के साथ किसिंग सीन था। हालांकि, शाहरुख खान ने पहले अपनी नो किसिंग पॉलिसी रखी थी। लेकिन बाद में वे यश चोपड़ा को मना नहीं कर सके। उनके कहने और कहानी की डिमांड पर ही शाहरुख खान ने ऑन स्क्रीन किस किया। 

इसे भी पढ़ेंः शाहरुख खान के मुंबई पहुंचते ही क्यों एक महिला से हुई थी उनकी लड़ाई?

जब हैरी मेट सेजल (jab harry met sejal)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by SRK ❤️ (@srkian_jab_tak_hai_jaan)

शाहरुख खान की यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनकी को-स्टार अनुष्का शर्मा थी। अनुष्का ने अपनी डेब्यू मूवी में भी शाहरुख खान के साथ काम किया है और ये दोनों स्टार काफी अच्छे दोस्त भी है। ऐसे में उन्होंने कहानी की डिमांड को देखते हुए ऑन-स्क्रीन किस किया। रिलीज के बाद इस फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला।

जीरो (Zero)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by SRK ❤️ (@srkian_jab_tak_hai_jaan)

दिसंबर 2018 में शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज हुई। इस फिल्म में शाहरुख खान का किरदार एकदम अलग था और शाहरुख खान इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें कर रहे थे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ नजर आई थीं। एक बार इस फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ का लिप लॉक फिल्माया गया था। हालांकि, जब यह फिल्म रिलीज हुई तो कुछ अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। लेकिन जीरो का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन महज 186 करोड़ रुपये पर ही सिमटकर रह गया था।

इसे भी पढ़ेंः अजीब हैं शाहरुख खान की ये 3 आदतें

रोमांस किंग शाहरुख खान कुछ चीजों को लेकर बेहद ही क्लीयर रहते हैं, लेकिन एक कलाकार के रूप में वह समय के साथ खुद को मोल्ड करना भी जानते हैं। शायद उनकी यही क्वालिटी उन्हें दूसरों से काफी अलग बनाती है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।