herzindagi
Top misogynistic songs of the year

Google Year in Search 2023: इस साल रिलीज हुए सबसे Sexist गाने

साल 2023 बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बहुत ही अच्छा रहा, लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी रहीं जिन्होंने लोगों को परेशान कर दिया। आज हम उन्हीं के बारे में बात करने जा रहे हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-12-14, 16:46 IST

साल 2023 बॉलीवुड के हिसाब से बहुत अच्छा रहा। ऐसे कई गानों पर हम झूमे जिन्होंने समा बांध दिया। लेटेस्ट फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के गाने सुनना किसी ट्रेंड की तरह होता है। इस साल अरिजीत सिंह ने जिस तरह के नगमे गुनगुनाए वह लंबे समय तक ट्रेंड में रहे। इस दौरान बहुत ही अच्छी फिल्में रिलीज हुईं और फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स का चलन भी थोड़ा कम हुआ, लेकिन जहां भी बात म्यूजिक वीडियो की करें, तो कुछ ऐसे गाने भी रिलीज हुए जिनको लेकर विवाद शुरू हो गया। 

फिल्में गानों पर झूमना, गुनगुनाना, फिल्मी गॉसिप करना सब कुछ अच्छा लगता है, लेकिन कई बार गानों के लिरिक्स कुछ ऐसे बन जाते हैं जिनके कारण हमें परेशानी होने लगे। कुछ फिल्मों के डायलॉग्स, गाने आदि मिसॉजिनी पर आधारित होते हैं। महिलाओं के शरीर के अंगों का इस्तेमाल किसी गाने के लिए किया जाए या फिर सिर्फ मस्ती के लिए किसी को गाने के लिरिक्स में बेइज्जत किया जाए वह तो सही नहीं?

बॉलीवुड और अन्य एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इस तरह के लिरिक्स का इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है। 

हर साल की तरह 2023 में भी ऐसे कई गाने रिलीज हुए जिन्हें सेक्सिस्ट कहना गलत नहीं होगा। कौन से हैं वो गानें चलिए जानते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- Google Year in Search 2023: ये रहीं साल 2023 की सबसे हिट फिल्में

सनक

सिंगर- बादशाह

यह वो गाना है जिसके कारण बादशाह को सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ी और इसके लिरिक्स को बदलने की बात भी की गई। यह गाना अपने आप में सेक्सिस्ट है और महिलाओं को बहुत ही गलत तरीके से पेश किया गया है। इतना ही नहीं इस गाने के अंदर गालियों की भरमार है और सेक्शुअल शब्दों का प्रयोग भी बहुत ज्यादा किया गया है। इस गाने के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान भी चलाया गया था। 

"प्यार इतना ज़्यादा दिया कि वो रोने लगी

मानसिक संतुलन अपना खोने लगी

पहले गंदा किया फ़िर ख़ुद ही धोने लगी

एक रात में ही love उसे होने लगी

मैंने बोला, "एक छोटी सी fight है

सुबह ठीक छे बजे मेरी चंडीगढ़ की flight है

Schedule थोड़ा tight है"

कहती, "Aditya, झूठ बोलने की भी एक height है"  

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

सैयां रहते जमुना पार

सिंगर- टोनी कक्कड़, नेहा कक्कड़ 

इस गाने में भी महिलाओं के शरीर और उनके कपड़ों को लेकर ज्यादा बोला गया है। गाने में कुछ डबल मीनिंग वाक्य तो हैं ही साथ ही इसमें बहुत कुछ ऐसा है जिसे नहीं होना चाहिए था। आप खुद ही लिरिक्स सुनकर इसका फैसला करें।   

 

सैयां रहते जमना पर उनकी लम्बी मोटर कार 

बैठी सज धज के लेने आओ ना सरकार 

जुगनी धीरे धीरे आओ 

जमना के तीरे 

दूर से दिख रहे मुझको तेरी चोली के हीरे 

तेरी चोली के हीरे तुझमें ना कोई कमी रे 

सैयां मांगे तू देदे देदे ना उधर 

सैयां रहते जमना पर उनकी लम्बी मोटर कार

बैठी सज धज के लेने आओ ना सरकार 

सैयां रहते जमना पर उनकी लम्बी मोटर कार 

बैठी सज धज के लेने आओ ना सरकार 

प्लेयर्स

सिंगर- बादशाह 

बादशाह का एक और गाना सिर्फ इसी बात पर फोकस करता है कि कैसे लड़कियों को पैसा खर्च करने वाले लड़के पसंद हैं और उन्हें  लग्जरी चीजों के बदले सेक्शुअल फेवर देने में कोई दिक्कत नहीं है। आज जहां लड़कियां खुद अपने लिए सारी लग्जरी ढूंढ सकती हैं वहीं इस तरह के गाने कितने गलत हैं यह आप खुद ही सोच सकते हैं।  

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

 

दस में से दस तू, मैं दस में से बीस

तेरे सिवा आगे ना किसी के बोलूँ please

Birkin ले-ले, ले-ले Gucci की कमीज़

तेरे पीछे पूरा town, मेरे पीछे है police

Baby, you're a good girl and I'm a bad boy

मेरा lifestyle है थोड़ा flamboyant

I got it, I flaunt it

The only time I give a f*** is when she want it 

इसे जरूर पढ़ें- Google Year in Search 2023: इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप जिन्होंने डुबो दिए करोड़ों रुपये 

ढीठ

सिंगर- हनी सिंह 

इस गाने में पुरुषों का महिमामंडन किया गया है और महिलाओं को लेकर इसमें भी ऐसी बातें की गई हैं जैसे उन्हें सिर्फ लग्जरी चीजों की तलाश है। अधिकतर पंजाबी रैप गाने में आजकल इस तरह के लिरिक्स सुनने को मिलते हैं।  

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

पाक्के पाये सरीर बिल्लो दंड मार मार के

पा दयी त्रेली बिल्लो चंड़ मार मार के 

आप पावे लीड़हे असि सस्ते जाहे पा लेइ 

वोहती वांगु रखदे मशीनरी सिंगार के नारां नू तां गाल गाल उत्ते लारे लाये 

होंगे नी पर यारां नाल कारदे ना चीट 

कलास्टार

सिंगर- हनी सिंह 

हनी सिंह का ही एक और गाना हमारी लिस्ट में फिट बैठता है। कलास्तार गाने में क्राइम और खासतौर पर लव मेकिंग के लिरिक्स डाले गए हैं। इस गाने में ऐसे कई शब्द हैं जिन्हें आपत्तीजनक माना जा सकता है।  

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

 

तारे तोडुं जुगनू फड़जू दिल

तेरे विच एदा बड़जु नाल मैं खड़जु 

बनके तेरा यार लैजा लैजा तैनु सात्त समुंदरों पार 

तोहफे विच देके हार तैनु ख़ूब करां मैं प्यार 

बिल्लो बत्तियाँ बुझा के आया मुंडा तेरा देसी कलाकार

 तैनु उडीके मेरी कार तू नज़र मेरे 

ते मार बिल्लो अँखियाँ मिला के 

क्या आपने भी ऐसे और गानें सुने हैं जिन्हें इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है? इसके बारे में हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।