herzindagi
Most Anticipated Film List 2025

Most Anticipated Film List 2025:  ये हैं 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्में, Housefull 5 से लेकर सलमान खान की Sikandar तक कई नाम हैं शामिल

Most Anticipated Film List 2025: आईएमबीडी ने इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सलमान खान की फिल्म सिकंदर टॉप पर है। आइए जानें, साल 2025 की मच अवेटेड फिल्मों के बारे में...
Editorial
Updated:- 2025-01-17, 16:33 IST

IMDb 2025 Most Anticipated Film List: IMDb दुनियाभर की फिल्मों, टीवी शो और फेमस सेलेब्स की जानकारी देने वाला एक प्लेटफॉर्म है। इसे सबसे एंटरटेनमेंट की दुनिया का सबसे ऑथॉरेटिव सोर्स माना जाता है। आईएमडीबी ने साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई बड़े एक्टर्स की मूवीज भी शामिल हैं। आईएमडीबी की लिस्ट में सबसे ऊपर सलमान खान की सिकंदर का नाम है। अगर आप भी एक मूवी लवर हैं, तो आइए आपको बताते हैं, साल 2025 की मोस्ट अवेटेड मूवीज के नाम...

यह भी देखें- New Bhojpuri Actress: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ये नई एक्ट्रेसेस जमा रही हैं अपनी एक्टिंग का सिक्का, ऑडियंस से मिल रहा है खूब प्यार

सिकंदर

एआर मुरुगदॉस की डायरेक्टेड फिल्म सिंकदर इस साल मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इसे आईएमबीडी ने टॉप पर रखा है। सलमान खान की फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। फिल्म का टीजर हाल ही में 27 दिसंबर 2024 को भाईजान के बर्थडे के मौके पर रिलीज किया गया था। सिंकदर को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। खबरों की मानें, तो फिल्म सिकंदर ईद पर रिलीज होने वाली है। 

टॉक्सिक

toxic

KGF स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर फैंस काफी बेताब हैं। फैंस इसकी रिलीज डेट को लेकर इंतजार में हैं। यश को आखिरी बार फिल्म KGF 2 में देखा गया था। फिल्म टॉक्सिक के साथ एक्टर लंबे वक्त के बाद फिर से धमाकेदार एंट्री करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ साईं पल्लवी नजर आने वाली हैं। रॉकी भाई की ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी। 

कुली

Coolie

IMDb के मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म 'कुली' भी इस साल की मच अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। ये तीसरी इस साल मच अवेटेड फिल्म है। फिल्म में शिवाकार्तिकेयन, नागार्जुन अक्किनेनी और श्रुति हासन भी नजर आने वाले हैं। रजनीकांत की कुली 1 मई को रिलीज होने वाली है।

हाउसफुल 5

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हाउसफुल सीरीज की पांचवीं किस्त हाउसफुल 5 का नाम आता है। ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख फिर से दर्शकों को हंसाने वाले हैं। 

बागी 4 

baagee 4

टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 को भी आईएमडीबी की इस लिस्ट में जगह मिली है। टाइगर एक बार फिर अपने दमदार एक्शन के साथ लौटने वाले हैं। इसे आईएमडीबी की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में 5वां नंबर मिला है। 

द राजा साब 

प्रभास की अपकमिंग फिल्म द राजा साब इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। इस फिल्म में प्रभास बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। फैंस के लिए उनका ये लुक पूरी तरह से नया होगा। 

यह भी देखें- बॉलीवुड की ये फिल्म बना चुकी है 30 करोड़ टिकट बेचने का रिकॉर्ड, पुष्पा 2 को भी चटा चुकी है सालों पहले धूल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।