छठ पूजा का त्योहार नहाय खाय से शुरू होता है। इसके बाद खरना और अगले दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिखाना होता है। इसके अगले दिन उगते सूर्य को जल अर्पित करके ही व्रत संपन्न माना जाता है। छठ का त्योहार काफी कठिन होता है। ऐसे में इस त्योहार को अगर आप स्पेशल बनाना चाहती हैं तो आप छठ पर बनी कुछ खास भोजपुरी फिल्मों को देखना ना भूलें।
छठ के बरतिया फिल्म आप चाहे तो इस छठ पूजा अपने परिवार वालों के साथ देख सकती हैं। भक्त और भगवान के बीच के रिश्ते को दर्शाती यह भोजपुरी फिल्म काफी खास है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक नई नव विवाहिता नारी को अपने ससुराल को लोगों का काफी अत्याचार सहना पड़ता है। वहीं छठ माता उनकी मदद किसी ना किसी भेष में आकर करती हैं।
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म महिमा सूर्य देव की अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो आपको एक बार जरूर देखना चाहिए। इस फिल्म में छठ पूजा को लेकर सभी चीजें दिखाई गई हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म में दिखाया गया है कि सूर्य देव का जन्म कैसे हुआ। छठ में इस फिल्म को आप अपने परिवार वालों के साथ देख सकते हैं।
छठी माई पर बनी यह पारिवारिक फिल्म भी आप चाहे तो इस छठ पूजा देख सकते हैं। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया है। इस फिल्म को मनोज सिंह जी ने डायरेक्ट किया है।
इसे भी पढ़ेंः Chhath Puja 2023: छठ पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, छठी मैया हो जाएंगी नाराज
इस फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे छठी माई एक परिवार पर आने वाले बुरे साया को हटाती हैं। छठ पूजा पर बनी इस फिल्म को आप भी जरूर देखें। साल 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म को आप चाहे तो यूट्यूब पर भी देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Chhath Puja Kab Hai 2023: कब है छठ पूजा? जानें नहाय खाय, खरना और अर्घ्य का शुभ समय
साल 2019 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म आशीर्वाद छठी मैया की अगर आपने नहीं देखा है तो आपको एक बार जरूर देखना चाहिए। सुजीत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। छठी माई के भक्ती पर बनी इस फिल्म को आप एक बार जरूर देखें। इस फिल्म में छठी माई को लेकर लोगों के आस्था को दिखाया गया है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।