Year Ender Bollywood Debut Of 2024: हर साल बॉलीवुड में कई नए चेहरे एंट्री लेते हैं। अगर उनका डेब्यू अच्छा रहा, तो उनकी एक्टिंग के बल पर उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिल जाती है। वहीं, अगर डेब्यू फिल्म ही फ्लॉप हो जाए, तो इसका कई बार एक एक्टर के करियर पर बुरा असर भी पड़ता है।
इस साल भी फिल्म इंडस्ट्री में कई नए एक्टर्स ने एंट्री ली। आज हम आपको ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बॉलीवुड में साल 2024 में अपना डेब्यू किया। साथ ही हम जानेंगे उनकी डेब्यू फिल्म ने दर्शकों पर अपनी कैसी छाप छोड़ी।
यह भी देखें- बचपन में ही इन सेलेब्स ने कर लिया था एक्टिंग में अपना डेब्यू
View this post on Instagram
ये साल बॉलीवुड के लिए काफी अच्छा साबित हुआ। कई न्यूकमर्स आए और उन्होंने खूब मेहनत भी की। इसी साल किरण राव फिल्म लापता लेडीज को लेकर सुर्खियों में रही। उनकी इस फिल्म से नितांशी गोयल ने डेब्यू किया था। अपने किरदार फूल से एक्ट्रेस ने फैंस को खूब इंप्रेस किया। उनकी एक्टिंग का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि फिल्म काफी हिट रही। नितांशी के लिए उनका डेब्यू शानदार साबित हुआ।
इसी साल आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने भी अपना एक्टिंग डेब्यू किया। उन्होंने फिल्म महाराजा से डेब्यू किया। नेटफ्लिक्स पर रिलीज इस मूवी में जुनैद की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया।
View this post on Instagram
हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुंज्या ने इस साल कमाल कर दिया। एक्टर अभय वर्मा ने इसी फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में अभय वर्मा की एक्टिंग की खूब तारीफें भी हुईं। ये डेब्यू उनके लिए काफी लकी साबित हुआ।
किल फिल्म से डेब्यू करने वाले एक्टर लक्ष्य ने अपनी एक्टिंग से पर्दे पर सभी का दिल जीता। इस फिल्म में शानदार एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने एक्शन भी किया। अपने खास अंदाज से लक्ष्य हर तरफ छा गए।
ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन ने इसी साल फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन पश्मीना की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया।
View this post on Instagram
वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन ने भी इसी साल अपना पहला कदम बॉलीवुड इंडस्ट्री में रखा। एक्ट्रेस ने फिल्म बिन्नी एंड फैमिली से डेब्यू किया है। फिल्म में अंजिनी की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया।
यह भी देखें- मुकेश खन्ना ने उठाए शत्रुघ्न सिन्हा की परवरिश और संस्कार पर सवाल, सोनाक्षी सिन्हा ने दिया करारा जवाब
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।