herzindagi
viral songs of 2024

Year Ender 2024: 'आमी जे तोमार' से लेकर 'ओ सजनी रे' तक, साल 2024 में लोगों के दिलों पर इन गानों का रहा कब्जा

साल 2024 में बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई नए गानों ने लोगों के दिलों पर राज किया। इनमें से कुछ गाने तो ऐसे थे जिन्होंने रिलीज होते ही धूम मचा दी। आइए, 2024 के कुछ सबसे लोकप्रिय गानों के बारे में जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-28, 18:52 IST

Most Viral Songs Of 2024: साल 2024 में बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री से कई ऐसे गाने और फिल्में आईं, जिनके न केवल बोल बल्कि उनकी धुन ने भी लोगों के दिलों पर राज किया। इसके साथ ही हर मूड और एहसास के साथ उन्हें इंटरटेन किया। इस साल के कुछ गाने ऐसे रहे उन्होंने रिलीज होने के साथ ही न केवल चार्टबस्टर लिस्ट में जगह बनाई बल्कि सोशल मीडिया से लेकर वेडिंग फंक्शन और गेट-टुगेदर में भी अपनी छाप छोड़ी।

इन गानों ने ना केवल फिल्मों की सफलता को बढ़ाया, बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स को भी जन्म दिया। कुछ गाने तो ऐसे भी रहे जिनके बोल भले ही समझ नहीं आए लेकिन लोगों ने इसका जमकर आनंद उठाया। साल के अंत में आज हम आपको साल 2024 के टॉप वायरल हिट गानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

‘आमी जे तोमार’ से लेकर ‘ओ सजनी रे’तक, हर गीत का अपना अलग आकर्षण था। जहां एक ओर 'आमी जे तोमार' के नए वर्जन ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा तो वहीं दूसरी ओर 'ओ सजनी रे' अपने सहज और रोमांटिक धुन के साथ लोगों को झूमने पर मजबूर किया। इन गानों न सिर्फ लोगों को एंटरटेन किया अपितु श्रोताओं के जीवन की कहानी को भी बयां किया।

आमी जे तोमार-'भूल भुलैया 3'

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

फिल्म  कॉमेडी हॉरर 'भूल भुलैया 3' अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित की गई थी। 'भूल भुलैया' (2007) और 'भूल भुलैया' 2 (2022)के बाद इसी नाम की फ्रेंचाइजी की तीसरा पार्ट साल 2024 में रिलीज हुई। इसमें कार्तिक आर्यन , विद्या बालन , माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी हैं। वहीं फिल्म का टाइटल सॉग्न आमी जे तोमार के रिलीज होते ही लोगों ने खूब इंजॉय किया बल्कि खूब रील भी बनाई। 'अमी जे तोमार 3.0' को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है।

इसे भी पढ़ें-Year Ender 2024: हीरामंडी से लेकर पंचायत 3 तक, साल 2024 में इन Web Series पर दर्शकों ने खूब लुटाया प्यार

आई नहीं- 'स्त्री-2'

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' में पवन सिंह का गाना 'आई नहीं'गाया। गाना के आते ही उसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। पार्टी से लेकर रील्स में हर तरफ इस गाने की धुन सुनने को मिल जाती है। ये गाना यूट्यूब की 'म्यूजिक' कैटेगरी में दूसरे नंबर पर ट्रेंड करने वाला गाना बन चुका था। पवन सिंह से पहले भी भोजपुरी सिंगर की आवाज ने बॉलीवुड को कई यादगार गाने दिए हैं।

ओ सजनी रे-'लापता लेडीज'

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by T-Series (@tseries.official)

साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म लापता लेडीज ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म की कहानी से लेकर गाने ने लोगों के दिलों पर खूब राज किया। लापता लेडीज फिल्म का गीत ओ सजनी रे काफी लोकप्रिय हुआ है। इस गीत को अरिजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। उनकी आवाज ने इस गीत को और भी खूबसूरत बना दिया है। फिल्म की कहानी महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत संदेश देती है। चारों महिलाएं अपनी मुश्किलों का सामना खुद करती हैं और एक-दूसरे का साथ देती हैं।

तरस न आई- 'मुंज्या'

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी शरवरी वाघ और सत्यराज स्टारर फिल्म मुंज्या का गाना तरस ने आते ही धमाल मचा दिया। इस गाने को जैस्मीन सैंडलस और सचिन जिगर ने गाया है और इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। मेन लीड रोल में नजर आने वाली  शरवरी ने 4 साल पहले फिल्म 'बंटी और बबली 2' में दिखाई दी थीं।

हीर आसमानी-'फाइटर'

साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'फाइटर' का सॉग हीर आसमानी को लोगों ने काफी पसंद किया। इसे बी प्राक, विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी ने गाया है। बता दें, इस गाने को 08 जनवरी, 2024 को रिलीज किया गया था, जिसके बाद इसे अब तक 56 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

इसे भी पढ़ें-Year Ender 2024: अदिति राव हैदरी से लेकर रकुल प्रीत सिंह तक इन बॉलीवुड सेलेब्स के घर इस साल बजी शादी की शहनाई, देखें लिस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit-Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।