इंडियन सिनेमा ने हमेशा समाज का आईना बनने का काम किया है और फिल्मों में महिलाओं के किरदार समय के साथ और मजबूत होते गए हैं। पहले जमाने की फिल्मों में महिलाएं केवल सपोर्टिंग रोल्स तक ही सीमित थीं, वहीं आज महिलाएं फिल्म की हीरो बनकर उभर रही हैं। क्वीन, पिंक, मर्दानी, कहानी और इंग्लिश विंग्लिश जैसी फिल्में महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण हैं। ये फिल्में दिखाती हैं कि महिलाएं न केवल अपने अधिकारों के लिए लड़ सकती हैं, बल्कि समाज की सोच भी बदल सकती हैं। महिला दिवस के मौके पर, बॉलीवुड के उन महिला किरदारों को याद करते हैं, जिन्होंने न केवल हमारा एंटरटेनमेंट किया, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनने की प्रेरणा भी दी।
साल 2014 में कंगना रनौत स्टारर फिल्म क्वीन रिलीज हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस ने रानी मेहरा का किरदार निभाया था। रानी, जो दिल्ली की एक साधारण लड़की है, जिसकी शादी टूट जाती है। लेकिन दुखी होने के बजाय, वह अकेले यूरोप घूमने निकल जाती है। इस सफर में वह खुद को खोजती है, आजाद बनती है और अपनी इनर स्ट्रेन्थ को पहचानती है। उसकी यह कहानी कई महिलाओं को आत्मविश्वास और खुद से प्यार करने की सीख देती है, जिससे वे अपनी जिंदगी को नए नजरिए से देखने का हौसला जुटा सकती हैं।
साल 2007 में शाहिद कपूर और करीना कपूर स्टारर फिल्म जब वी मेट रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बेबो ने गीत का किरदार निभाया था, जो कॉन्फिडेंस, खुशमिजाज और अपने तरीके से जीने की मिसाल है। गीत का बेफिक्र अंदाज, एनर्जी और दिल की बात सुनने का जज्बा उसे बहुत खास बनाता है। उसने महिलाओं को सिखाया कि अपनी खुशी को सबसे ऊपर रखना चाहिए, नए अवसर अपनाने से घबराना नहीं चाहिए और जिंदगी की नई शुरुआत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - कोई गोल्ड मेडलिस्ट तो कोई एमबीए, जानें बॉलीवुड की इन पढ़ी-लिखी एक्ट्रेसेस के बारे में
फिल्म कहानी में विद्या बालन के किरदार का नाम विद्या बागची है, जो एक दमदार गर्भवती महिला के रूप में सामने आती है। विद्या अकेले कोलकाता में अपने लापता पति को खोजने के लिए निकल पड़ती है और प्रेग्नेंट होने की वजह से उसे तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह डटकर बड़ी साजिश का पर्दाफाश करती है। उसकी चतुराई, हिम्मत और भावनात्मक मजबूती महिलाओं को सशक्त बनाने की प्रेरणा देती है।
इस फिल्म में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने शशि गोडबोले का किरदार निभाया था। शशि उन सभी महिलाओं की कहानी को दर्शाती है, जिन्हें अक्सर कम आंका जाता है। एक हाउसवाइफ, जो अंग्रेजी बोलने में स्ट्रग्ल करती है, वह खुद को साबित करने के लिए सफर पर निकलती है। अपने आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास को वापस पाकर, शशि न केवल अपने परिवार बल्कि समाज की महिलाओं के लिए मिसाल बनती है। फिल्म की कहानी दिखाती है कि महिला अगर ठान ले तो, किसी भी बाधा को पार कर सकती है।
साल 2015 में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिवंगत एक्टर इरफान खान स्टारर फिल्म पीकू रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने पीकू का किरदार निभाया है, जो आत्मनिर्भर और मॉर्डन वुमेन की मिसाल है। वह अपने करियर, जिम्मेदारियों और बूढ़े पिता की देखभाल के बीच बैलेंस बनाए रखती है। पीकू का कॉन्फिडेंट और अपने फैसलों के प्रति स्पष्ट रवैया, उसे महिलाओं के लिए प्रेरणादायक किरदार बनाता है।
इसे भी पढ़ें - रुपाली गांगुली से मौनी रॉय तक...एक्टिंग ही नहीं, बिजनेस में भी माहिर हैं ये 9 टॉप एक्ट्रेसेस
फिल्म पिंक में तापसी पन्नू का किरदार मीनल अरोड़ा तमाम महिलाओं की आवाज है, जो न्याय के लिए संघर्ष कर रही हैं। फिल्म में मीनल और उसकी दोस्त यौन उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ती हैं। उनकी कहानी दिखाती है सहमति कितनी जरूरी है और किसी भी हाल में NO का मतलब नहीं होता है। यह किरदार समाज में पीड़ित को दोष देने की सोच का कड़ा विरोध करता है और महिला अधिकारों के महत्व को उजागर करता है।
फिल्म मर्दानी में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है, जो एक ईमानदार और साहसी पुलिस ऑफिसर होती है। शिवानी समाज में फैले अपराध और मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई लड़ती है। रानी मुखर्जी का किरदार दृढ़ निश्चय, बुद्धिमत्ता और बहादुरी से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा देता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - IMDb
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।