Womenpreneur Awards 2025 में प्रियंका चौधरी रैना और डॉली जैन की सफलता की कहानी जानें- जुड़ें हमारे साथ

जागरण न्यू मीडिया का विमेन ओरिएंटेड प्लेटफॉर्म HerZindagi.com WomenPreneur Awards 2025 का तीसरा सीजन लेकर आ रहा है। इस मौके पर चलिए आपको प्रियंका चौधरी रैना और डॉली जैन जैसी इंस्पायरिंग महिलाओं की सक्सेस स्टोरी बताएं।
  • Brand Desk
  • Editorial
  • Updated - 2025-02-12, 17:00 IST
image

तमाम चुनौतियों के बावजूद, महिलाएं अपने क्षेत्र में नाम कमा रही हैं, नए काम शुरू कर रही हैं, अपने बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं और कंपनियों में लीडरशिप की भूमिका निभा रही हैं। वे अपने टैलेंट का भरपूर इस्तेमाल करके अपनी पहचान को दुनिया के सामने ला रही हैं।

प्रियंका चौधरी रैना और डॉली जैन ऐसी ही दो इंस्पायरिंग महिलाएं हैं। इन्होंने अपने ज्ञान और अनुभव का सही उपयोग करके न केवल खुद को स्थापित किया बल्कि दूसरों को भी लाभ पहुंचाया है। अब ये दोनों सफल महिलाएं Herzindagi Womenpreneur Awards के तीसरे संस्करण का हिस्सा बनने जा रही हैं।

प्रियंका चौधरी रैना (Founder, Maate)

priyanka raina chaudhary

प्रियंका चौधरी रैना एक सफल बिजनेसवुमन और एक डॉटिंग मदर हैं। आयुर्वेद की शक्ति में गहरी आस्था रखते हुए, उन्होंने एक ऐसा ब्रांड बनाने का लक्ष्य रखा, जो प्राचीन ज्ञान को आधुनिक केयर के साथ जोड़ता है और बच्चों के लिए सबसे शुद्ध एवं सुरक्षित स्वास्थ्य समाधान प्रदान करता है। इस ब्रांड का नाम Maate है।

Maate की स्थापना उनकी व्यक्तिगत यात्रा से प्रेरित है- एक मां के रूप में अपने बच्चे को बेहतर सुविधा देने की स्वाभाविक प्रवृत्ति ने इस ब्रांड को जन्म दिया। यह ब्रांड आयुर्वेद बेस्ड एक प्रीमियम मॉम और बेबी वेलनेस ब्रांड है, जो प्राकृतिक, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करता है। Maate आधुनिक विज्ञान के साथ सदियों पुरानी परंपराओं को जोड़ता है ताकि बच्चों की नाजुक त्वचा और बालों की कोमलता को बनाए रखा जा सके। इसके साथ ही यह पूरी तरह से शुद्ध और केमिकल-फ्री है।

डॉली जैन (Founder, I AM by Dolly Jain, Celebrity Drape Artist)

womenpreneur awards 2025 priyanka chaudhary raina dolly jain success story

डॉली जैन, एक प्रसिद्ध सेलिब्रिटी ड्रेप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने 325 से अधिक ड्रेपिंग स्टाइल्स में महारत हासिल की है और दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा जैसी कई मशहूर हस्तियों के साथ काम किया है। पारंपरिक साड़ी पहनने की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने I AM by Dolly Jain की स्थापना की। इस ब्रांड के तहत उन्होंने D'Coat जैसे इनोवेटिव प्रोडक्ट्स लॉन्च किए, जिसने साड़ी ड्रेपिंग को आसान और अधिक आरामदायक बना दिया। यह एक आधुनिक पेटीकोट है, जिसे बेहतर फिट, कम्फर्ट और सहजता को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

इन दोनों प्रेरणादायक स्पीकर्स के अलावा, Womenpreneur Awards 2025 में कई अन्य एंटरप्रेन्योर भी अपने अनुभव साझा करेंगी। वे अपनी इंडस्ट्री, कंपनियों और जीवन यात्रा के बारे में बात करेंगी। Womenpreneur Awards समारोह उन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके विजन और कार्यकुशलता का सम्मान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह सिर्फ महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि उन्हें सशक्त बनाने का भी जरिया है। इस आयोजन के माध्यम से हम इनोवेशन को सेलिब्रेट करेंगे और भावी लीडर्स को प्रेरित करेंगे। इस समारोह का नॉलेज और इकोसिस्टम पार्टनर FICCI FLO- The Power to Empower है कम्यूनिटी पार्टनर Womennovator हैं।

अगर आप इन कहानियों को सुनना और इनसे प्रेरणा लेना चाहते हैं, तो जुड़ें हमारे साथ!

Note- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।

अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।

https://gbsfwqac.top/specials/women-entrepreneur-awards/

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP