Wed Apr 1, 2026 | Updated 11:31 PM IST HZ Awards 2026
women voting rights article

मतदाता दिवस: विकसित देशों से पहले मिले थे भारतीय महिलाओं को वोटिंग के अधिकार

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भारत में महिलाओं को वोटिंग के अधिकार स्विट्ज़रलैंड जैसे देशों से पहले मिल चुके हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-01-25, 16:17 IST

जिस तरह से चुनावी राजनीति में महिलाओं का रुतबा और भागीदारी बढ़ी है उसी तरह से वोट देने में भी महिलाओं की भागादारी बढ़ी है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि भारत के आम चुनावों में महिला उम्मीदवारों की गिनती बढ़ी है और उनके सफल होने की संभावना भी बढ़ी है। इसी के साथ वोट देने भी महिलाएं घर से ज्यादा संख्या में बाहर निकल रही हैं। 

वैसे भी माना जाता है कि बिहार में नितीश कुमार को जिताने में बहुत बड़ी भूमिका महिला मतदाता ही निभाती हैं। इसलिए सरकार भी आजकल महिला मतदाताओं पर काफी ध्यान दे रही है। लेकिन महिला मतदाताओं को इतना महत्व शुरू से नहीं मिला था और अब भी कई देशों के महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं है। खैर इस पर बाद में बात की जाएगी। आज हम बात करते हैं कि कब भारत में महिलाओं को वोटिंग का अधिकार मिला था और कब अन्य देशों को। क्योंकि आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भारत में महिलाओं को वोटिंग के अधिकार स्विट्ज़रलैंड जैसे देशों से पहले मिल चुके हैं। 

न्यूज़ीलैंड पहला देश

न्यूजीलैंड को दुनिया के पहले ऐसे देश के तौर पर जाना जाता है जिसने साल 1893 में महिलाओं का मताधिकार सुनिश्चित करवाया। हालांकि तब वो ब्रिटिश उपनिवेश थे। फिर भी महिलाओं को वोटिंग का पहली बार अधिकार देने का तमगा न्यूजीलैंड को ही जाता है। बाकी देशों के बारे में इस टाइमलाइन में जानें। 

 

आस्ट्रेलिया ने दिया वोटिंग का अधिकार

इसके बाद महिलाओं को वोटिंग का अधिकार देने वाला आस्ट्रेलिया बना था दूसरा देश। आस्ट्रेलिया में महिलाओं को वोटिंग के अधिकार 1902 में मिले थे। दरअसल साउथ आस्ट्रेलिया में 1895 वेस्टर्न आस्ट्रेलिया में 1899 में और 1902 तक पूरे आस्ट्रेलिया में महिलाओं को वोटिंग के अधिकार मिल गए।

1902-07-18

,

ब्रिटेन की महिलाएं

1918 में ब्रिटेन की महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला था। लेकिन ये अधिकार केवल 30 साल की महिलाओं को मिला था। फिर काफी विद्रोह के बाद 1928 में सभी महिलाओं को वोटिंग का अधिकार दिया गया।

1918-08-01

,

अमेरिका में वूमेन वोटिंग राइट्स

अमेरिका में काफी विद्रोह होने के बाद 1920 में महिलाओं को वोटिंग का अधिकार मिला था।

1920-12-05

,

भारत में महिलाओं को मत का अधिकार

भारत में महिलाओं को वोटिंग का अधिकार 1926 में ही मिल गया था। जब यहां आम चुनाव 1950 से शुरू हुए और वोटिंग पहली बार हुई तो पुरुष और महिला, दोनों ने एक साथ वोटिंग की थी।

1926-08-01

,

स्विट्ज़रलैंड

स्विटज़रलैंड जैसे विकसित देश में महिलाओं को मत का अधिकार 1971 में मिला था। तब तक चीन, कोलम्बिया जैसे देशों में महिलाओं को वोट के अधिकार मिल चुके थे।

1971-12-05

,

सऊदी अरब में इक्कसवीं सदी में हुआ शुरू

सऊदी अरब में तो महिलाओं को अधिकार इक्कीसवीं सदी में मिले। सऊदी अरब में महिलाओं की हालत खराब है जिसके बारे में हर किसी को मालूम है। ये वहां की महिलाओं का दुर्भाग्य है कि उन्होंने अपनी बीसवीं सदी बिना वोट के अधिकार के गुजारी। सऊदी अरब में महिलाओं को वोट का अधिकार 2011 में मिला था।

2011-07-17

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।