Women's Day 2024: महिलाओं को इन वजहों से जरूर करवाने चाहिए विटामिन्स टेस्ट

समय-समय पर जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की जांच बहुत जरूरी है। शरीर में इनकी कमी होने पर कई तरह की परेशानियां घेर सकती हैं। महिलाओं को इन पर  खासा ध्यान देना चाहिए।

Why are vitamins important for women

महिलाएं घर-परिवार की धुरी होती है। इतना ही नहीं, आज के वक्त में महिलाएं प्रोफेशनल लाइफ में भी किसी से पीछे नहीं हैं और हर फील्ड में अपना परचम लहरा रही हैं। घर में माता-पिता की देखभाल करना हो, पति और बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखना हो या फिर अपने करियर गोल्स को हासिल करना हो, महिलाएं बखूबी ये सारे काम करती हैं। लेकिन इस सब में कहीं न कहीं अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। महिलाओं के शरीर में अक्सर जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी देखने को मिलती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि महिलाएं अपने खान-पान और सेहत से जुड़े संकेतों पर ध्यान नहीं देती हैं।

शरीर में जरूरी विटामिन्स की कमी होने पर कई लक्षण नजर आने लगते हैं, जिन पर अगर समय पर ध्यान नहीं दिया जाए, तो आगे चलकर बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। समय-समय पर जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की जांच बहुत जरूरी है। शरीर में इनकी कमी होने पर कई तरह की परेशानियां घेर सकती हैं। महिलाओं को क्यों विटामिन्स टेस्ट करवाने चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर विज्ञान मिश्रा, चीफ ऑफ लैब, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक, नोएडा, दे रहे हैं।

विटामिन की कमी का चलता है पता

vitamins for healthy body

विटामिन टेस्टिंग से सही समय पर शरीर में मौजूद विटामिन्स की कमी का पता चल पाता है। विटामिन डी, बी12 और सी की कमी इम्यूनिटी पर असर डाल सकती है और इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इसलिए, अगर इनका सही समय पर पता चल जाएं तो इसे मैनेज किया जा सकता है।

न्यूट्रिशन्स पर दे सकती हैं ध्यान

vitamins body needs everyday

शरीर में किस विटामिन की कमी है, ये पता चलने पर आप उसे बढ़ाने के लिए डाइट पर ध्यान दे सकती हैं। मसलन, अगर आपके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी है, तो इसे दूर करने के लिए आप विटामिन बी 12 रिच फूड्स को डाइट में शामिल करें। शरीर में विटामिन्स के लेवल कम आने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- Vitamin Deficiency: बात-बात पर महसूस होता है चिड़चिड़ापन? हो सकती है इस विटामिन की कमी

बीमारियों से होता है बचाव

शरीर में विटामिन्स की कमी कई घातक बीमारियों का कारण भी बन सकती है। दिल की बीमारियां, मेंटल हेल्थ और डाइजेशन समेत कई चीजें, विटामिन्स की कमी से प्रभावित होती हैं। अगर लंबे समय तक आप विटामिन्स की जांच नहीं करवाएंगी तो आप किसी बड़ी बीमारी का शिकार भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- आपकी सेक्स लाइफ खराब कर सकती है इन विटामिन्स की कमी

शरीर में विटामिन्स, मिनरल्स और हार्मोन्स का लेवल सही होना सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP