चाय हम सभी का पसंदीदा ड्रिंक होता है। सुबह सबसे पहले हम चाय की तरफ ही बढ़ते हैं।वहीं अक्सर चाय पीने के बाद हमारा हाथ पानी की गिलास की तरफ जरूर जाता है। लेकिन अक्सर घर के बड़े बुजुर्ग चाय के बाद पानी पीने से सख्ती से मना करते हैं। कहा जाता है की चाय पीने के बाद पानी पीने से दांत झड़ जाते हैं। शायद आपने भी ऐसा सुना हो। क्या सच में ऐसा होता है, या कोई और वजह है जिसकी वजह से चाय पीने के बाद पानी पीने से मना किया जाता है आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
चाय पीने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?
एक्सपर्ट बताते हैं कि चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने से दांतों में पीलापन की समस्या हो सकती है। अगर आप रोज ऐसा करते हैं तो इससे आपके दांत पर पीलापन जकड़ सकता है। इससे दांतों में और भी तरह की दिक्कत होती है जैसे पायरिया। वहीं गर्म चाय पीने के बाद ठंडा पानी पीने से मुंह के तापमान में बदलाव आ जाता है इससे दांतों की नसों को नुकसान होता है। दांतों के ऊपरी परत इनेमल को भी काफी नुकसान पहुंचता है और सेंसिटिविटी बढ़ जाती है।
गरम चाय पीने के बाद ठंडा पानी पीने से सर्दी गर्मी वाली समस्या हो जाती है। इसके कारण खांसी जुकाम जैसी परेशानियां कभी सामना करना पड़ता है। आपका गला भी बैठ सकता है।
चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने से आपके पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आपको लूज मोशन हो सकता है। गैस, एसिडिटी और मरोड़ की समस्या भी हो सकती है। इसलिए हमेशा ठहर कर पानी पीना चाहिए,या आप चाय पीने से पहले भी पानी पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें-बारिश के पानी में नहाने से हम बीमार क्यों पड़ जाते हैं?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों