herzindagi
back pain in females

महिलाओं को इन पांच कारणों से होता है कमर दर्द

महिलाओं को अक्सर कमर दर्द की शिकायत बनी रहती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके क्या कारण हो सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-01-17, 14:04 IST

कमर दर्द की समस्या काफी आम है। अक्सर लोगों को लंबे वक्त तक बैठ कर ट्रेवल करने के चलते यह समस्या हो ही जाती है। लेकिन आपने गौर किया होगा कि इस समस्या से सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान रहती हैं। नौजवान से लेकर अधेड़ उम्र की महिलाओं में आपको यह शिकायत जरूर देखने को मिलेगी। कुछ महिलाओं को तो ऐसा दर्द होता है कि सहना भी मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं महिलाओं को सबसे ज्यादा कमर दर्द की शिकायत क्यों होती है। इस बारे में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहिला जानकारी दे रही हैं।

महिलाओं को इन पांच कारणों से होता है कमर दर्द

back pain in women

  • महिलाओं को प्री मेंस्ट्रूअल सिंड्रोम (PMS) की वजह से कमर दर्द की शिकायत होती है। दरअसल यह एक ऐसी समस्या है जो महिलाओं को हर महीने पीरियड्स शुरू होने से कुछ दिन पहले प्रभावित करती है। इससे शरीर में कमजोरी आ जाती है और इस कारण महिलाओं को कमर दर्द सबसे ज्यादा होता है।
  • वही मेनोपॉज के दौरान भी महिलाओं को कमर दर्द का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं का एस्ट्रोजन लेवल काफी ज्यादा डाउन हो जाता है, जिस वजह से महिलाओं की हड्डियां कमजोर हो जाती है और यह सबसे ज्यादा कमर की हड्डियों को ट्रिगर करता है जिससे दर्द महसूस होता है।
  • कमर दर्द की शिकायत खराब पॉस्चर के कारण भी हो सकती है। अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं की लाइफस्टाइल खराब होती है,व्यायाम और संतुलित आहार के अभाव में कैल्शियम की शिकायत हो जाती है जिससे कमर में दर्द शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें-आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में इन वजहों से खाना चाहिए तिल-गुड़

front view female doctor having backache yellow space

  • एंडोमिट्रियोसिस की वजह से भी अक्सर महिलाओं को कमर दर्द की समस्या हो जाती है। जब एंडोमिट्रियम नाम का टिशु महिला के गर्भाशाय के बाहर बढ़ने लगता है तो एंडोमिट्रियोसिस की समस्या पैदा होती है। (माहवारी के दर्द में ऐसे पाएं आराम)
  • डिस्मेरोरिया में भी कमर में बहुत ज्यादा दर्द होता है। दरअसल महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले अत्याधिक दर्द की समस्या को डिस्मेनोरिया कहते हैं। यह दर्द लगभग 4 दिन तक रहता है फिर अपने आप ठीक हो जाती है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में क्यों रुक जाती है बालों की ग्रोथ? एक्सपर्ट से जानिए इसके कारण और बचाव के तरीके

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।