लंबे और घने बाल हमारे रंग रूप में इजाफा करते हैं। इससे हमारा सेल्फ कॉन्फिडेंस को बूस्ट होता है, लेकिन आजकल हर दूसरा व्यक्ति बालों से जुड़ी समस्याओं से परेशान है। लंबे और घने बालों के लिए लोग कई तरह की हेयर प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपको बता दें कि आपके बाल तभी स्वस्थ रहते हैं जब आप सही पोषक तत्वों का सेवन करते हैं। कुछ ऐसे विटामिन हैं जो बालों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं कौन से विटामिन से बाल जल्दी बढ़ते हैं। इस बारे में डॉक्टर नैना शेट्टी, Dr.B.R Ambedkar Medical College and Hospital, Bangalore जानकारी दे रही हैं।
कौन से विटामिन से बाल जल्दी बढ़ते हैं?
- बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए विटामिन ए जरूरी है। क्योंकि यह कोशिका वृद्धि में सहायता करता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। यह आपके स्कैल्प में नेचुरल ऑयल का उत्पादन बढ़ता है, जो बालों का टूटना काम करता है। इसके साथ ही यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है, जिससे बालों की जड़ों को सही पोषक तत्व मिलता है।
- बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई तरह के विटामिन बी की जरूरत होती है। जैसे विटामिन बी7 जिसे हम बायोटिन के नाम से जानते हैं। विटामिन b3 यानी कि नियासिन और विटामिन b12, यह सभी विटामिन बालों के विकास के लिए विशेष रूप से फायदेमंद माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें- छींक क्यों नहीं रोकनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें जवाब
- बता दें कि विटामिन बी7 केराटिन निर्माण के लिए जरूरी है। यह अमीनो एसिड के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है। बालों का झड़ना कम करता है और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है। नियासिन स्कैल्प में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है जिससे बाल स्वस्थ होते हैं।
- विटामिन सी भी बालों के लिए काफी जरूरी विटामिन है। यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और मुक्त कणों के कारण होने वाले बालों को सफेद होने से बचाता है। यह कोलेजन प्रोडक्शन में भी मदद करता है जिससे बाल बढ़ते हैं।
यह भी पढ़ें-क्या चलते या भागते वक्त दिल की धड़कन बढ़ जाना नॉर्मल है? एक्सपर्ट से जानें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों