herzindagi
Is it ok for your heart to beat fast when walking

क्या चलते या भागते वक्त दिल की धड़कन बढ़ जाना नॉर्मल है? एक्सपर्ट से जानें

कई बार चलते या भागते वक्त, हमें दिल तेजी से धड़कता हुआ महसूस होता है। क्या यह नॉर्मल है या किसी बीमारी का संकेत है? चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-06-18, 11:27 IST

हमारे शरीर में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होने पर इससे जुड़े संकेत साफ नजर आने लगते हैं। सिरदर्द, डाइजेशन खराब होना, सांस फूलना, बहुत अधिक थकान या कमजोरी महसूस होना और दिल की धड़कन का ज्यादा होना, ये कुछ ऐसे लक्षण हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, अगर लंबे समय तक शरीर में ये लक्षण नजर आएं, तो इन पर ध्यान देना जरूरी है। अगर पूरी नींद लेने के बाद भी आपको थकान या कमजोरी लगे और ऐसा लंबे समय तक हो, तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। दिल से जुड़ी बीमारियां होने पर भी शरीर में इसके संकेत नजर आने लगते हैं। कई बार चलते या भागते वक्त, हमें दिल तेजी से धड़कता हुआ महसूस होता है। क्या यह नॉर्मल है या किसी बीमारी का संकेत है? चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर विज्ञान मिश्रा, चीफ ऑफ लैब, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स, नोएडा, दे रहे हैं। 

क्या चलते या भागते वक्त दिल की धड़कन बढ़ जाना नॉर्मल है? (Is it normal for your heart to beat fast when walking)

walking and heart health

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, भागते या चलते वक्त दिल की धड़कन बढ़ जाना नॉर्मल है। 
  • फिजिकल एक्टिविटी करते वक्त हमारी मसल्स को अधिक ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। इसी की प्रतिक्रिया के तौर पर ऐसा होता है।
  • दरअसल, चलते या भागते वक्त एक्टिव मसल्स को ऑक्सीजन से भरपूर ब्लड पहुंचाने और कार्बन डाई ऑक्साइड व अन्य मेटाबॉलिक वेस्ट को हटाने के लिए, दिल तेजी से पंप करता है।
  • जब हम चलना या भागना शुरू करते हैं, तो हमारा नर्वस सिस्टम दिल के तेज और अधिक मजबूती से धड़कने का सिग्नल देता है। यह प्रोसेस, बॉडी की अतिरिक्त डिमांड को पूरी करने में मदद करता है।
  • आपके दिल की धड़कन कितनी तेज होगी, यह आपकी एक्विविटी की तीव्रता, आपके फिटनेस लेवल, उम्र और दिल की सेहत पर निर्भर करेगा।
  • अगर आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग या रनिंग कर रहे हैं, तो दिल की धड़कन में बहुत अधिक तेजी देखने को नहीं मिलेगी। लेकिन, अधिक या इंटेंस एक्सरसाइज की वजह से दिल की धड़कन अधिक तेज हो सकती है। 

walking for heart health

  • आपको अपना टारगेट हार्ट रेट जोन पता होना चाहिए। यह आपके मैक्सिमम हार्ट रेट का 50-85 प्रतिशत हो सकता है। आप 220 में से अपनी उम्र घटाकर भी अधिकतम हार्ट रेट का अनुमान लगा सकती हैं।
  • हालांकि, अगर आपका हार्ट रेट अधिक बढ़ जाए, आपको एक्सरसाइज के दौरान, कमजोरी, चक्कर या सीने में दर्द महसूस हो, तो यह किसी दिल की बीमारी का संकेत हो सकता है और आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 
  • रोजाना एक्सरसाइज करने से आप हार्ट हेल्थ को दुरुस्त कर सकते हैं। जब एक्सरसाइज करना आपके रूटीन में आ जाएगा, तो एक्सरसाइज करते वक्त, दिल की धड़कन ज्यादा तेज नहीं होगी।

 

यह भी पढ़ें- दिल की सेहत का रखना है ख्याल, तो इन खाद्य पदार्थों से कर लें दोस्ती

एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- दिल को तंदुरुस्त रखने से लेकर बीपी को मैनेज करने तक, फायदों से भरपूर है यह आयुर्वेदिक चाय 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।