हम सभी सेहतमंद रहना चाहते हैं। लेकिन आज के वक्त में हेल्दी रहना भी किसी चैलेंज से कम नहीं है। खान-पान की गलत आदतों, अनियमित जीवनशैली, प्रदूषण और भी कई चीजों के चलते आज के वक्त में उम्र से पहले लोगों की सेहत खराब होने लगी है। कम उम्र में ही लोग कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझने लगे हैं। ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। इसके लिए डाइट में हेल्दी बदलावों के साथ कुछ आयुर्वदिक हर्ब्स भी बेहद कारगर है। अर्जुन की छाल इन्हीं में से एक है। इसकी चाय से आपको एक नहीं, बल्कि कई लाभ मिल सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको इसे एक्सपर्ट के बताए सही तरीके से बनाना है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
अर्जुन की छाल के पाउडर की चाय के फायदे (What is the benefits of Arjun powder tea)
- इसकी प्रकृति ठंडी होती है और यह डाइजेस्ट करने में आसान होता है। यह कफ और पित्त दोष को बैलेंस करता है।
- इसे आयुर्वेद में सभी हर्ब्स में से दिल के लिए सबसे अच्छा माना जाता है और इसे कार्डियो टॉनिक कहा जाता है।
- यह खून को साफ करता है और स्किन के लिए अच्छा होता है।
- अर्जुन के छाल के पाउडर की चाय कोलेस्ट्रोल को कम करती है और दिल को सेहतमंद रखती है।
- इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और अधिक प्यास भी नहीं लगती है।
- इससे कमजोरी दूर होती है और यूटीआई के लक्षण कम होते हैं।
- शुगर लेवल मैनेज होता है, एसिडिटी दूर होती है और पित्त दोष कम होता है।
- इसे चाय को अलावा आप टैबलेट, पाउडर या फिर सीरप के तौर पर भी ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट पिएं यह आयुर्वेदिक चाय, पेट दर्द और गैस समेत 10 बीमारियां होंगी दूर
कैसे बनाएं अर्जुन की छाल की चाय? ( Can we drink Arjun Chaal daily)
सामग्री
- पानी- 1 कप
- गाय का दूध- 1 कप
- अर्जुन की छाल का पाउडर- 1 टीस्पून
- दालचीनी पाउडर- 1/4 टीस्पून
विधि
- एक पैन में पानी डालें।
- फिर इसमें दूध और बाकी चीजें मिलाकर इसे आधा रह जाने तक उबालें।
- आपकी हेल्दी चाय तैयार है।
- आप इसे दिन में 2 बार पी सकती हैं।
- इसे खाली पेट पानी ज्यादा फायदेमंद रहता है।
- इसे बिना दूध के भी बनाया जा सकता है।
- आप इसे सोते समय भी ले सकती हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, सोने से पहले इसे पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता है।
यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों