शरीर में इस चीज की कमी के कारण बार-बार आता है गुस्सा

क्या आपको भी हर बात पर गुस्सा आता है? क्या गुस्से मे आप अपना आपा खो बैठते हैं? तो समझ जाइए कि आपके शरीर में इस हार्मोन की कमी हो रही है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-12-05, 12:33 IST
why do we feel angry

Anger Issue: गुस्सा एक इमोशन है। जब हम किसी चीज को नापसंद करते हैं तो इसी के जिसके जरिए हम अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। हम, आप या दुनिया का कोई भी इंसान नकारात्मक भावनाओं को व्यक्त करने के लिए यह तरीका अपनाता है। कई बार गुस्सा करने से मन हल्का हो जाता है।

लेकिन कई बार कुछ लोगों को बहुत ही आकर्माता से गुस्सा आता है। कई लोग बार-बार गुस्सा करते हैं। जरा सी बात में आसमान जमीन एक कर देते हैं। गुस्से में खुद पर काबू ही नहीं रहता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यह शरीर में किसी चीज़ की कमी की तरफ इशारा करता है। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में

शरीर में इस चीज की कमी के कारण बार-बार आता है गुस्सा

why do we feel angry everytime

डॉ नुपुर रोहतगी इस बारे में जानकारी देते हुए बताती हैं कि गुस्से के लिए एक हार्मोन जिम्मेदार होता है। इसका नाम है सेराटोनिन। अक्सर जिन लोगों में सेरोटोनिन की कमी हो जाती है उन्हें ज्यादा गुस्सा आता है। सेरोटोनिन व्यक्ति के मन मस्तिष्क को शांत रखता है और खुशी का एहसास कराता है। (मेंटल हेल्थ का ऐसे रखें ख्याल) जब शरीर में इसकी कमी होती है तो यह ब्रेन तक कोई भी संदेश ठीक से नहीं पहुंच पाते हैं और व्यक्ति के व्यवहार में अचानक से बदलाव शुरू हो जाता है। कई बार तो व्यक्ति इस कदर चिड़चिड़ा और टेंशन में रहने लगता है कि उसे आत्महत्या तक का ख्याल आता है।

यह भी पढ़ें-क्या हंसने से सच में हार्ट हेल्दी रहता है? जानिए एक्सपर्ट की राय

सेरोटोनिन की कमी कैसे करें पूरी

how to manage anger

  • धूप में रहें
  • स्मोकिंग को कहें न
  • संतुलित आहार का सेवन करें।
  • बादाम, केला, दूध, अनानास जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
  • मेडिटेशन का सहारा लें (रोजाना मेडिटेशन करने पर होते हैं ये बदलाव)
  • ट्रिप्टोफैन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

यह भी पढ़े-खाने के बाद महसूस होती है ब्लोटिंग? इस ड्रिंक से मिलेगी मदद

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP