क्या होती है सीक्रेट प्रेग्नेंसी? जब महिला को खुद नहीं पता होता कि वह गर्भवती है

क्या ऐसा मुमकिन हैं, कि कोई महिला प्रेग्नेंट हो और उसे आखिरी आखिरी वक्त तक मालूम ही ना हो। दरअसल ऐसा सीक्रेट प्रेग्नेंसी में होता है। आइए जानते हैं क्या होता है सीक्रेट प्रेग्नेंसी 
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-28, 13:02 IST
image

क्या वाकई ऐसा हो सकता है कि कोई महिला प्रेग्नेंट रहे और उसे तब तक इस बात का पता ना चले जब तक उसे लेबर पेन ना हो? जाहिर सी बात है आप कहेंगे कि भला ऐसा कैसे हो सकता है। तीन से चार महीने में पेट निकल आता है, पीरियड्स बंद हो जाता है।

यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लगती है लेकिन यह मुमकिन है। कुछ दुर्लभ मामलों में महिलाएं तब तक अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जान नहीं पाती हैं, जब तक उन्हें लेबर पेन शुरू नहीं हो जाता है या वह अंतिम महीने में पहुंचना जाएं।

दरअसल मेडिकल भाषा में इसे क्रिप्टिक यानी सीक्रेट प्रेगनेंसी कहा जाता है। आईए जानते हैं इसके कारण। इसको लेकर हमने एक्सपर्ट से बात की।Dr. Sadhna Singhal Vishnoi, Senior Consultant – Obstetrics and Gynecology, Cloudnine Group of Hospitals, New Delhi, Punjabi Bagh

क्या है यह सीक्रेट प्रेग्नेंसी और क्यों होती है?

एक्सपर्ट के मुताबिक जिन महिलाओं को पीरियड्स पहले से ही अनियमित होते हैं, उन्हें पीरियड्स न आना सामान्य लग सकता है और वह गर्भावस्था को नजर अंदाज कर देती हैं।

cryptic pregnancy

इसके अलावा कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी में आम लक्षण जैसे मतली, उलटी, थकावट या पेट का आकार बढ़ाना नहीं होता है। इससे भी उन्हें कोई संदेह नहीं होता है।

कुछ मामलों में महिला मानसिक रूप से यह स्वीकार नहीं कर पाती है कि वह गर्भवती हैं। खासकर अगर गर्भावस्था सामाजिक या पारिवारिक दबाव हो।

इसके अलावा अधिक वजन होने की स्थिति में भी पेट का बढ़ना या भ्रूण की हलचल उतनी स्पष्ट नहीं होती है।

इसके अलावा अगर किसी महिला ने हाल ही में बच्चों को जन्म दिया है। इसके बाद पीरियड दोबारा शुरू होने में कई महीने लग सकते हैं।अगर आप ब्रेस्टफीडिंग करवा रही हैं, तो इस दौरान ओव्यूलेशन नहीं होता है या काफी देर से होता है। ऐसे में आपको लग सकता है की प्रेग्नेंसी का कोई खतरा नहीं है, लेकिन यही गलतफहमी आपको भारी पड़ सकती है।

कई बार महिलाएं 40 के आसपास होती हैं, तो वह यह मान लेती हैं कि अब मेनोपॉज होने वाला है और प्रेग्नेंट होने का खतरा नहीं है लेकिन सच यह है कि पेरीमेनोपॉज के दौरान भी ओवुलेशन हो सकता है और इस फेज में भी प्रेगनेंसी संभव है। अगर आप को पीरियड अनियमित हो रहे हैं या थकान महसूस हो रही है तो इसे नजरअंदाज ना करें।

सीक्रेट प्रेगनेंसी का पता कब चलता है?

cryptic pregnancy cause

  • डिलीवरी के समय जब अचानक से लेबर पेन शुरू हो जाए।
  • किसी दूसरी समस्या के इलाज के दौरान जैसे पेट दर्द या ब्लीडिंग।
  • कुछ महिलाओं को गर्भ का एहसास सातवें महीने में होता है, जब भ्रूण की गतिविधि तेज होती है।

क्या सीक्रेट प्रेगनेंसी खतरनाक है?

  • हां, यह मां और बच्चे दोनों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
  • गर्भवती महिलाएं प्रेगनेंसी की देखभाल नहीं करती हैं, जैसे फोलिक एसिड, डॉक्टर की जांच और पोषण का ध्यान नहीं रखती हैं।
  • शराब, सिगरेट या दवाइयां का सेवन हो सकता है, जिससे भ्रूण पर असर पड़ सकता है।
  • समय पर बच्चों की सही से जांच नहीं हो अपने से जटिलताएं बढ़ सकती है।
  • अचानक डिलीवरी की स्थिति में मानसिक और शारीरिक संकट हो सकता है

यह भी पढ़ें-मानसून में प्यूबिक हेयर साफ क्यों नहीं करने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।


Image Credit:Freepik, shutterstocks

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP