गलत साइज की ब्रा पहनने से आपके ब्रेस्ट के साथ क्या होता है?

ब्रा पहनना जितना किसी भी महिला के लिए जरूरी है, उससे भी ज्यादा जरूरी है सही साइज की ब्रा पहनना। अगर आप बहुत ज्यादा टाइट या लूज ब्रा पहनती हैं, तो इसकी वजह से ब्रेस्ट और पॉश्चर पर भी गलत असर पड़ता है। क्या आप जानती हैं कि गलत साइज की ब्रा पहनने से आपके ब्रेस्ट के साथ क्या होता है?
image

ब्रा का साइज थोड़ा ऊपर-नीचे होने से क्या फर्क पड़ता है?
अगर आप भी ऐसा सोचती हैं, तो आप गलत है। किसी भी महिला के लिए ब्रा की शेप और साइज का सही होना बहुत जरूरी है। ब्रा अलग-अलग शेप और साइज की होती हैं और आपको अपनी ब्रेस्ट शेप के हिसाब से इसका चुनाव करना चाहिए। अक्सर महिलाओं को अपने ब्रेस्ट और कप के सही साइज की जानकारी नहीं होती है। कई बार झिझक के कारण वह ब्रा के सही शेप को लेकर कंफ्यूज रहती हैं और कभी-कभी तो गलत साइज का चुनाव भी कर लेती हैं। वहीं, कई बार महिलाएं ब्रेस्ट को शेप देने कि लिए ज्यादा टाइट ब्रा पहनती हैं। लेकिन, असल में ये सब सही नहीं है। गलत साइज की ब्रा पहनना आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। गलत साइज की ब्रा पहनने से आपके ब्रेस्ट के साथ क्या होता है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

गलत साइज की ब्रा पहनने से आपके ब्रेस्ट के साथ क्या होता है?

  • एक्सपर्ट का कहना है कि ब्रा का चुनाव करते वक्त किसी भी महिला को अपने ब्रेस्ट के सही साइज का पता होना जरूरी है। ब्रेस्ट को सपोर्ट देने और बॉडी पॉश्चर को सही बनाए रखने में सही साइज की ब्रा मदद करती हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि गलत साइज की ब्रा आपके लिए मुश्किल का सबब बन सकती है।

side effects of tight bra

  • अगर ब्रा सही साइज की होती है, तो इससे ब्रेस्ट मसल्स को सही सपोर्ट मिलता है। वहीं, अगर यह बहुत ढीली या टाइट हो, तो इससे कई दिक्कतें हो सकती हैं।
  • अगल आप गलत फिटिंग की ब्रा पहनती हैं, तो इससे ब्रेस्ट पर दबाव पड़ सकता है। इसकी वजह से आपको ब्रेस्ट में दर्द या भारीपन महसूस होता है।
  • लंबे समय तक गलत साइज की ब्रा पहनने से ब्रेस्ट का नेचुरल शेप बिगड़ सकता है। इससे ब्रेस्ट में ढीलापन (सैगिंग) आ सकता है।
  • वहीं, अगर आप बहुत टाइट ब्रा पहनती हैं, तो इससे ब्रेस्ट टिश्यूज को नुकसान पहुंच सकता है और आपको सीने में जलन, एसिडिटी और ब्रेस्ट पेन महसूस हो सकता है।
  • बहुत टाइट ब्रा पहनने से अंडरबस्ट और शोल्डर पर निशान, जलन और रैशेज हो सकते हैं। बहुत टाइट ब्रा पहनने से पसीना अधिक आता है और पसीने के कारण संक्रमण का खतरा भी बढ़ता है।

यह भी पढ़ें-कहीं आपकी Bra तो नहीं है ब्रेस्ट और कंधे में दर्द की वजह? इन टिप्स से करें सही ब्रा का चुनाव

pros and cons of wearing a bra

  • टाइट ब्रा सीने के आसपास की मसल्स पर दबाव डालती है, जिससे गहरी सांस लेना मुश्किल हो सकता है। सही सपोर्ट न मिलने पर ब्रेस्ट, पीठ, कंधों और गर्दन में दर्द रह सकता है।
  • अगर ब्रा सही नहीं है और ब्रेस्ट को सही सपोर्ट नहीं मिल रहा है, तो चलने-फिरने या भागने में परेशानी हो सकती है।
  • कई बार अंडरवायर ब्रा या पुशअप ब्रा, जिनमें मेटल की वायर होती है, उनसे ब्रेस्ट टिश्यूज में सेंसिटिविटी बढ़ सकती है और गांठ होने की संभावना भी रहती है।

यह भी पढ़ें- क्या ब्रेस्ट में दर्द का मतलब 'ब्रेस्ट कैंसर' होता है? डॉक्टर से समझें पूरी बात

किसी भी महिला के लिए सही साइज और शेप की ब्रा चुनना जरूरी है वरना कई दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • अगर मैं अपने साइज से छोटी ब्रा पहनती हूं तो क्या होता है?

    अगर आप अपने साइज से छोटी ब्रा पहनती हैं, तो इसकी वजह से ब्रेस्ट, पीठ और कंधों में दर्द रह सकता है। यह सीने में जलन का कारण भी बन सकती है।