कैसे पता करें अपना ब्रा साइज? जानिए इसे नापने का सबसे आसान तरीका

अगर आपकी ब्रा कंफर्टेबल नहीं लगती है तो हो सकता है उसका साइज गलत हो। अपनी ब्रा का साइज सही तरह से पता करने के लिए ये स्टोरी पढ़ें।
Shruti Dixit

महिलाओं के लिए ब्रा एक बहुत जरूरी चीज़ है जिसे इस्तेमाल करना ही पड़ता है। भले ही इसे पहनना कितना भी झंझट भरा लगे, लेकिन ब्रेस्ट को सपोर्ट करने के लिए और बॉडी पॉश्चर को सही बनाने के लिए सही ब्रा पहनना बहुत जरूरी होता है। अगर आपसे पूछा जाए कि किस तरह से आप अपनी ब्रा का साइज डिफाइन करती हैं तो आपका जवाब क्या होगा? 

अपनी ब्रा को ठीक तरह से नापना बहुत जरूरी है ताकि आपके ब्रेस्ट मसल्स को सही सपोर्ट मिल सके। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो हो सकता है कि आपके लिए ये समस्या का विषय बन जाए। 

1 सही ब्रा नहीं पहनने से होती हैं किस तरह की समस्याएं?

पहले बात कर लेते हैं कि अगर आप सही तरह की ब्रा नहीं पहनती हैं तो इससे कितनी समस्याएं हो सकती हैं?  

- सही ब्रा साइज न होने के कारण आपके कंधों में तकलीफ हो सकती है। 

- ये ब्रा फैट बढ़ने का कारण बन सकता है। 

- इसके कारण आपके ब्रेस्ट्स में तकलीफ हो सकती है। 

- भागते-दौड़ते या फिजिकल एक्टिविटी करते समय आपको परेशानी हो सकती है। 

- आपके पॉश्चर में समस्या हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों महिलाओं की ब्रा में बना होता है Bow? जानें इससे जुड़े कई फैक्ट्स

 

2 कैसे नापे अपनी ब्रा का साइज?

इसके कई तरीके हो सकते हैं और सबसे आसान ये है कि आप इसे नापने के लिए पहले ब्रेस्ट के नीचे की ओर नापे ताकि आपको बैंड साइज पता चले और फिर आपको ब्रेस्ट के पूरे हिस्से को मेजर करना होगा जिससे कप साइज का पता चल सके। 

3 टेप से नापने के लिए करें ये काम-

सबसे पहले इंची टेप की मदद से आप ब्रेस्ट के निचले हिस्से से सटा कर अपने ब्रेस्ट एरिया का नाप लें। इससे आपके साइज का जो सबसे करीबी ईवन नंबर है उससे बैंड का साइज पता चलेगा।

इसके बाद आपको ब्रेस्ट के सबसे फुल पार्ट को मेजर करना है। ब्रेस्ट में कई बार ब्लोटिंग की वजह से बदलाव भी होता है। ऐसे दिन ट्राई करें जब आपको ब्रेस्ट का साइज नॉर्मल लग रहा हो। 

4 कप और बैंड साइज नापने का पुराना तरीका-

इसे नापने का एक और तरीका ये है कि आपके पास अगर ईवन नंबर आया है तो बस्ट साइज के लिए 4 इंच और मिला दें, अगर ऑड नंबर आया है तो बस्ट साइज के लिए 5 इंच और मिला दें। ये तरीका आपके ब्रा कप साइज को देखने के लिए सही साबित हो सकता है। 

5 कितने इंच में कैसा कप साइज?

अगर आपकी ब्रा का साइज 30 से शुरू होता है तो उसके हिसाब से AA कप सही होता है। जैसे-जैसे साइज बढ़ता जाता है वैसे-वैसे कप साइज भी बढ़ता है। आपको ये ध्यान रखना है कि मान लीजिए आपका बैंड साइज 31 आया है और कप साइज उससे 4 इंच ज्यादा है तो आपके लिए 32, A ब्रा सही होगी। ब्रा बैंड साइज और कप साइज मेजर करने के लिए आपको दिया गया टेबल मदद कर सकता है। 

6 ब्रा साइज नापने का एक और तरीका-

ब्रा साइज नापने के लिए एक और तरीका ये है कि आप अपने अंडरआर्म्स के नीचे की ओर से टेप लगाते हुए ब्रेस्ट को नापें। ये तरीका विक्टोरिया सीक्रेट के मॉडल्स द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। ये भी सबसे नजदीकी ईवन नंबर को चुनें। हालांकि, ऐसे तरीके में कई बार बैंड साइज बढ़ जाता है और फिर उसके कारण सपोर्ट कॉम्प्रोमाइज हो जाता है। 

 

7 किस तरह से पता करें गलत ब्रा पहन रही हैं आप?

- आपके ब्रा बैंड्स हमेशा गिरते रहते हैं।

- ब्रा सपोर्ट नहीं देती है।

- ब्रा से ब्रेस्ट बाहर जा रहे हैं। 

- ब्रा का शेप खराब हो गया है और उसकी कप लाइनिंग मुड़ने लगी है। 

- ब्रा पहनने के बाद अपर बॉडी में कहीं दर्द होता है। 

इसे जरूर पढ़ें- ऑनलाइन या बिना ट्राई किए खरीदनी है ब्रा तो कभी न भूलें ये 5 बातें

 

8 किस तरह की ब्रा सही होती है?

आपको अपने सपोर्ट के हिसाब से चुनना होगा। अगर आपको स्पोर्ट्स के लिए जाना है तो आप स्पोर्ट्स ब्रा चुनें, मीडियम कवरेज छोटे ब्रेस्ट के लिए ठीक होती है और फुल कवरेज हैवी ब्रेस्ट के लिए अच्छी होती है। आप अपनी सुविधा के हिसाब से ही ब्रा साइज चुनें। 

9 किस तरह के कपड़े होते हैं फायदेमंद?

ब्रा अगर आपको रोजाना पहननी है तो कॉटन का कपड़ा ज्यादा फायदेमंद और कंफर्टेबल होता है। हमेशा ऐसा फैब्रिक चुनने की कोशिश करें जिससे स्किन सांस ले सके। बहुत ज्यादा स्टाइलिश ब्रा देखने में अच्छी लग सकती है, लेकिन ये कंफर्टेबल नहीं होगी। इसलिए बेहतर है कि आप अपने लिए कॉटन या कॉटन मिक्स कपड़ा चुनें। स्पोर्ट्स या ज्यादा फिजिकल काम के लिए होजरी भी चल सकता है। 

ब्रा का साइज अगर सही नहीं है तो ये धीरे-धीरे आपकी समस्या को बढ़ाएगा। इसलिए आप अपने लिए सही साइज चुनें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Bra Hacks bra fat Bra caring tips Bra Size Bras And Breastfeeding