कीड़ों के लिए स्‍वीट डिश है इस ब्‍लड ग्रुप का खून

हाल ही में हुई एक रिसर्च के अनुसार कीड़ों को एक ब्‍लड ग्रुप के लोगों को अन्‍य ब्‍लड ग्रुप के मुकाबले ज्‍यादा काटते है, आइए जानें क्‍यों।

ticks bites health main

कुछ महिलाओं को अन्‍य महिलाओं की तुलना में मच्‍छर बहुत ज्‍यादा काटते हैं। ऐसा क्‍यों होता है शायद यह बात किसी को भी मालूम नहीं है। हालांकि कुछ लोगों का मनाना है कि जिन लोगों का खून मीठा होता है उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं। लेकिन हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक 'ए' ब्लड ग्रुप के लोगों को ज्यादा कीड़े काटते हैं, खासकर किलनियां (टिक), इसमें खटमल भी शामिल है, जो घातक लाइम बीमारी के कारक होते हैं। किलनी ब्‍लड चूसने वाला परजीवी है, जो अक्सर लकड़ी में पाया जाता है और इसका परपोषी बैक्‍टीरिया होता है।

ticks bites health inside

क्‍या कहती है रिसर्च

चेक गणराज्य में मर्साय यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं ने प्रयोगशाला में एक पेट्री डिश पर बैक्‍टीरिया रहित फिल्टर पेपर पर 'ए', 'बी', 'एबी', व 'ओ' ब्‍लड का एक नमूना गिराया। एक इक्जोडेस रिसिनस किलनी या 'भेड़ टिक' को डिश में रखा गया और वैज्ञानिकों ने दो मिनट तक इसकी एक्टिविटी पर नजर रखी।

ticks bites health inside

कीड़ों को पसंद होता है 'ए' ब्लड ग्रुप

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, नतीजों से पता चला कि 36 फीसदी किलनियों ने 'ए' ब्लड ग्रुप को पसंद किया, जबकि 15 फीसदी परजीवी ब्‍लड ग्रुप 'बी' की तरफ आकर्षित हुए। यूनिवर्सिटी की प्रमुख शोधकर्ता एलेना जाकोवसका ने कहा, "शोध से पता चलता है कि ब्‍लड ग्रुप इक्जोडेस रिसिनस किलनी में खाने को तरजीह देने का एक कारक हो सकता है।"

Read more: Dengue जैसी खतरनाक बीमारी से बचना है तो ये 5 ayurvedic tips अपनाएं

उन्होंने कहा, "किलनियों के संभावित पंसद की जानकारी का इस्तेमाल विशेष ब्‍लड ग्रुप के लोगों को काटने के जोखिम को कम करने में किया जा सकता है।"

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP