पीरियड्स में महिलाओं को मिलती है ये सुपरपावर, हर बार होते हैं शरीर में ऐसे बदलाव

पीरियड्स के समय महिलाओं के शरीर में कुछ बदलाव आते हैं, लेकिन उनके शरीर में कुछ पावर भी आ जाती हैं। तो जानते हैं पीरियड साइकिल में आने वाली सुपरपावर के बारे में। 

irregular  periods and power

पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को अलग-अलग तरह के अहसास होते हैं। कुछ लोगों को भयानक मूड स्विंग्स होते हैं। कुछ को जरूरत से ज्यादा दर्द और क्रैम्प्स होते हैं, कुछ का स्मेल सेंस काफी तेज़ हो जाता है और किसी भी तरह की खुशबू का अहसास उन्हें जल्दी होता है। ऐसा इसलिए होता है कि महिलाओं के शरीर में अक्सर हार्मोन्स बदलते रहते हैं। पर कुछ ऐसी सुपरपावर्स भी हमारे शरीर में आ जाती हैं जिनका हम फायदा उठा सकते हैं।

फोर्ब्स वुमन वेबसाइट ने टेक्सस मेडिकल स्कूल की गायनीक Dr. Allison Devine और Dr Kecia Gaither (न्यूयॉर्क में प्रीनेटल सर्विसेज की डायरेक्टर) से इस बारे में बात कर रिसर्च की है। और इस रिसर्च के कुछ खास नतीजे निकले हैं। तो चलिए हम भी जान लेते हैं कि आखिर कैसी सुपरपावर्स हमारे शरीर में आ जाती है पीरियड साइकिल के दौरान।

डॉक्टर एलिसन का कहना है कि पीरियड साइकिल के 4 फेज (Phase) में शरीर के अलग-अलग बदलावों में कुछ खास सेंस तेज़ हो जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Exclusive: फिल्म छपाक की असली हीरो, लक्ष्मी अग्रवाल की वो कहानी जिसने बना दिया इसे एक सफल मुहिम

1. पहला फेज़ (Follicular Phase)

कब- 6-14 दिन लंबा

क्या सुपरपावर- बहुत ज्यादा क्रिएटिव।

क्या आपको कभी लगता है कि हम किसी समय में तो बहुत ज्यादा क्रिएटिव हो जाते हैं। डॉक्टर गैथर का कहना है कि इस दौरान हार्मोनल बदलाव जैसे होते हैं उस हिसाब से सबसे अच्छा समय यही होता है। इस समय आप सुपर स्टार बन सकती हैं। आप बहुत ज्यादा क्रिएटिव रहती हैं। पूरे महीने की तुलना में इस समय महिलाओं के शरीर में सबसे ज्यादा क्रिएटिव एनर्जी रहती है। इस समय आपके हार्मोन्स लो प्वाइंट पर रहते हैं और आप किसी भी तरह के चैलेंज का सामना आराम से कर सकती हैं।

 day menstrual cycle causes

ये सबसे अच्छा समय होता है नए चैलेंज लेने का।

2. दूसरा फेज़ (Ovulatory Phase)

कब- 15-17 दिन

क्या सुपरपावर- बहुत अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स।

क्या आपको भी कभी ऐसा लगा है कि कभी-कभी तो आप किसी से भी बात नहीं कर पाती हैं और कभी-कभी आप इतने अच्छे से बात कर लेती हैं कि यकीन नहीं होता। ऐसा आपकी पीरियड साइकिल की वजह से भी हो सकता है।

sudden change in menstrual cycle length

कम्युनिकेशन और कोलैबोरेशन स्किल्स महीने के इस वक्त सबसे ज्यादा होते हैं। इस समय आपका दिमाग आपको मानसिक तनाव में नहीं रहने देता और इस वक्त आप किसी भी लेवल पर काम कर सकती हैं। आप अपने ऑफिस के काम में इसका ध्यान रख सकती हैं। कोई भी अच्छी प्रेजेंटेशन इस वक्त की जा सकती है।

इसे जरूर पढ़ें- क्या आपको भी असमय होता है घुटनों का दर्द? Expert से जानिए इसके कारण और उपाय

3. तीसरा फेज़ (Luteal Phase)

कब- 18-28 दिन

क्या सुपरपावर- सब काम समय पूरा करने की जल्दी।

ये पीरियड साइकिल का सबसे लंबा फेज़ है और इस समय आपको सब काम समय पर पूरा करने की जल्दी होती है। इस समय आपको लगता है कि आप कुछ भी कर सकती हैं। इस वक्त हर बारीकी पर ध्यान दिया जा सकता है। आप हर तरह की समस्या का सामना करने को तैयार रहती हैं।

why do periods change dates

चाहें पारिवारिक समस्या हो, चाहें ऑफिस की समस्या हो, चाहें बच्चों का स्ट्रेस हो आप हर काम चुटकियों में निपटा सकती हैं। आप इस समय अपने फाइनेंस से जुड़ी समस्याओं का सामना कर सकती हैं।

4. चौथा फेज़ (Menstruation Phase)

कब- 1-5 दिन

क्या सुपरपावर- इंट्यूशन और रिफ्लेक्शन (आभास और प्रतिबिंब)

इन बड़े-बड़े शब्दों को देखकर घबराइए मत। ये आपकी सुपरपावर है। कभी-कभी हमें ऐसा लगता है कि हमें किसी चीज़ का आभास हुआ है। आपका राइट और लेफ्ट ब्रेन इस वक्त काफी ज्यादा संतुलन में रहते हैं और इस कारण आपको आभास होने लगता है।

इसे कई लोग गट फीलिंग भी कहते हैं। इस समय आप भविष्य के फैसले काफी अच्छी तरह से ले सकती हैं। किस तरह की जॉब को आगे स्विच करना है, कैसे आपको आगे बढ़ना है, किस तरह आपको अपना काम करना है ये सब कुछ मैनेज हो सकता है। बस मूड-स्विंग्स का थोड़ा ध्यान रखिएगा।

तो कुल मिलाकर आप अपनी पीरियड सुपरपावर का इस्तेमाल कर सकती हैं। हां, ये जरूर है कि इन सुपरपावर्स के साथ-साथ कई बार मूड-स्विंग्स, क्रैम्प्स, अलग-अलग तरह के हार्मोनल चेंज सामने आ जाते हैं, लेकिन फोकस आप सिर्फ अपनी इन खूबियों पर कर सकती हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP