herzindagi
hacks for better sleep

जानें अच्छी नींद लेने के लिए क्या-क्या करते हैं लोग?

अच्छी नींद हमारी प्रोडक्टिविटी को प्रभावित करती है। दुनिया में ऐसे ही कुछ लोग हैं जो एक अच्छी मीठी-सी नींद के लिए बहुत कुछ करते हैं।
Editorial
Updated:- 2022-09-08, 18:01 IST

आखिरी बार आपको चैन की नींद कब आई थी? कब आप एकदम सही टाइम पर बिस्तर पर गए और सो गए थे? आज के समय में ये सवाल किसी सपने जैसे ही लगते हैं। इनका वास्तविकता से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं लगता है।

भागदौड़ भरा जीवन और अस्त-व्यस्त जीवनशैली के कारण अच्छी नींद ले पाना मुश्किल हो गया है। हम सभी जानते हैं कि अच्छी नींद न पाने के कितने साइड इफेक्ट्स होते हैं। सबसे बड़ा और अहम है कि पूरा दिन हम चिड़चिड़े रहते हैं और इससे हमारी प्रोडक्टिविटी पर गहरा असर पड़ता है।

कुछ लोग अपनी साइकिल को सुधारने के लिए ऐप्स ट्रैकर रखते हैं, तो कुछ तरह-तरह के उपाय और जुगाड़ में लगते हैं। दुनिया भर में भी ऐसे तमाम लोग हैं जिन्होंने स्लीपिंग हैक्स और ट्रेडिशन खोज लिए हैं। आइए आपको ऐसे ही जबरदस्त हैक्स के बारे में बताएं।

1. हॉट फुट सोक, चीन

foot soak for better sleep

पेडीक्योर के फायदों के बारे में तो आपको पता ही होगा! आपने कुछ लोगों को रात में सोने से पहले गुनगुने पानी से पैर धोते भी देखा होगा। दरअसल, यह परंपरा चीन में आम है। पारंपरिक चीनी चिकित्सा में गर्म पानी में पैरों को भिगोकर सोने का महत्व बताया गया है। रात को सोने से पहले अपने पैरों को गर्म पानी की थेरेपी देना स्वस्थ नींद के लिए फायदेमंद साबित होता है।

चीनी मानते हैं कि अगर फुट सोक में एसेंशियल ऑयल, मगेट की तरह दिखने वाली हर्ब्स और एप्सम सॉल्ट आदि डाला जाए तो यह आपकी थकान को दूर करने में मदद करता है और इसलिए आपको अच्छी और चैन की नींद आती है।

2. अश्वगंधा टी, भारत

ashwagandha for better sleep

आयुर्वेद के साथ भारत का संबंध एक-दो साल पुराना नहीं, बल्कि प्राचीन है। अधिकांश अन्य समस्याओं की तरह, आयुर्वेद में भी नींद न आने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए कई उपाय हैं और उनमें से एक अश्वगंधा है।

ऐसा कई सारे अध्ययनों से भी पता चला है। साल 2020 में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि अश्वगंधा ने नींद की विलंबता को कम करने में मदद की, वयस्कों में नींद की गुणवत्ता में सुधार किया और बार-बार नींद टूटने जैसी स्थिति को भी सुधारा। इसे सोने से 2 घंटे पहले लेना फायदेमंद होता है, लेकिन ध्यान रखें कि इसकी डोज को कभी बढ़ाना नहीं चाहिए।

इसे भी पढ़ें: रात में अच्छी नींद पाना चाहती हैं तो अपनाएं ये टिप्स

3. सॉना स्टीम, फिनलैंड

sauna steam for better sleep

फिनलैंड के लोगों के पास अच्छी नींद पाने के लिए एक जबरदस्त हैक है। वे लोग सोने से पहले हॉट सॉना का आनंद लेते हैं। इतना ही नहीं यह रिवाज दुनिया भर के सबसे बड़े वैज्ञानिक स्लीपिंग हैक्स में से एक है। इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण यही है कि इससे आपके शरीर के तापमान में वृद्धि होती है और आपकी मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे आपको सुकून भरी नींद आती है।

साल 2019 में किए गए एक वैश्विक सॉना अध्ययन में भी पाया गया था कि जिन लोगों ने लगातार 2 दिनों तर सॉना लिया उन्हें नींद के लाभ मिले। वहीं जिन लोगों ने महीने में पांच से 15 बार इसका इस्तेमाल किया, उन्होंने उन लोगों की तुलना में बेहतर मानसिक स्वास्थ्य स्कोर की सूचना दी, जिन्होंने ऐसा नहीं किया था।

4. शिकीबुटोन, जापान

shikibuton tradition for better sleep

हम सभीी जानते हैं कि जापान कई सारी चीजों में हम सबसे कहीं ज्यादा आगे है। उनकी संस्कृति और परंपराएं ऐसी हैं जिसमें आपको जीवन को सुधारने वाले कई हैक्स मिलेंगे। अच्छी नींद के लिए भी वो एक खास तरीका आजमाते हैं। फर्श पर इस्तेमाल किया जाने वाला शिकीबूटोन या जापानी फ्यूटन गद्दे, नींद और स्वास्थ्य लाभ के लिए बहुत अच्छा है।

आमतौर पर कपास और ऊन जैसे पर्यावरण के अनुकूल और प्राकृतिक सामग्री से बना, यह पीठ के निचले हिस्से में दर्द को रोकने और रीढ़ के लिए समर्थन प्रदान करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में जब आप कंफर्टेबल होकर सोएंगे तो जाहिर है नींद भी अच्छी आएगी।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: बेहतर नींद चाहिए तो सोने से पहले जरूर करें ये 1 काम

5. हैमॉक हैबिट, अमेरिका

hammock for better sleep

बाली, मालदीव्स, अंडमान में बीच के किनारे हैमॉक पर झूलते हुए वेकेशन बिताने का मजा कितना अलग होता है न? क्या आपको पता है कि हैमॉक आपकी नींद को बेहतर बनाने में कितनी मदद करता है। खैर, आपको बता दें कि दक्षिण और सेंट्रल अमेरिकी भी सोने के लिए इसकी मदद लेते हैं। साल 2011 के एक अध्ययन में से पता चला था कि कैसे झूला वयस्कों में गहरी नींद को बढ़ावा दे सकता है।

पॉलीसोम्नोग्राफी और इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राम (ईईजी) डेटा का उपयोग करते हुए, यह पाया गया है कि एक झूलते हुए बिस्तर में एक झपकी, सोने में लगने वाले समय को कम करती है और गहरी नींद को बढ़ावा देती है।

वहीं स्वीडन में रात को सोने से पहले दूध (हल्दी वाला दूध पीने के फायदे) और ओट्स खाया जाता है। कुछ लोग एल्क मीट खाकर सोते हैं। गॉतेमाला में एक डॉल देने की परंपरा है जो आपकी चिंता को भगाकर बेहतर नींद को बढ़ावा देती है।

इसी तरह ऐसे कई कस्टम, साइंटिफिक हैक्स और विचित्र परंपराएं हैं जो दुनिया भर के लोग अपनाते हैं। आप भी अगर इसी तरह का कुछ उपाय करते हैं, तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी ही रोचक आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।