दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। खराब लाइफस्टाइल, खराब जीवन शैली और बढ़ती उम्र में अक्सर हृदय की कमजोरी हो जाती है। हृदय कमजोर होने पर कई सारे लक्षण दिखाई देते हैं जिन्हें अक्सर हम अनदेखा कर देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं जिनसे आपको सावधान रहना चाहिए। इसको लेकर हमने हार्दिक एक्सपर्ट से बात की है Dr Shubendu Mohanty, Sr Consultant Cardiology, Shardacare - Healthy city इस बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं।
दिल कमजोर होने पर नजर आते हैं ये लक्षण
- लगातार थकान होना व्यायाम या आराम करते समय भी सांस लेने में कठिनाई आम लक्षण है। यह संकेत हृदय की कमजोरी को बताते हैं।
- इसके अलावा जब हृदय अपनी धड़कन क्षमता को बनाए रखने की कोशिश करता है, तो तेजी से अनियमित दिल की धड़कन हो सकती है।
- पैरों, टेक्नो में या पेट में सूजन का अनुभव भी हृदय की कमजोरी को दर्शाता है। यह सूजन तरल पदार्थ के संचय के कारण होती है, जो कि रक्त प्रवाह की कमी का परिणाम होता है।
- रात के समय खांसी या घरघराहट होना भी दिल के कमजोर होने की तरफ इशारा करता है। यह फेफड़ों में तरल पदार्थ के संचय का संकेत हो सकता है।
- तरल पदार्थ के संचय के कारण वजन बढ़ाना भी हृदय की कमजोरी का संकेत हो सकता है।
यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है रात में सोने से पहले पिंडलियों की मालिश करने से क्या होता है?
- जब आप खड़े हो, इस वक्त आपको चक्कर आना या हल्का महसूस होना भी एक इशारा है, दरअसल ऐसा मस्तिष्क में आप पर्याप्त रक्त प्रवाह के कारण ऐसा होता है।
- रक्त प्रवाह की कमी पाचन तंत्र पर भी असर डालती है जिससे आपको थोड़ा खाने पर भी पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है। परिणामस्वरूप आपको मतली या भूख की कमी का अनुभव हो सकता है।
- कुछ लोगों को भ्रम या ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है। ऐसा मस्तिष्क में ऑक्सीजन युक्त रक्त की कमी के चलते होता है।
यह भी पढ़ें-दिल को स्वस्थ रख सकते हैं ये फैट
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों