एसी से निकलने के बाद तुरंत धूप में जाते हैं? जानें नुकसान

एसी में रहना किसे पसंद नहीं है। गर्मी से राहत मिलती है। लेकिन क्या आप भी एसी से निकलने के बाद तुरंत धूप में या गर्म वातावरण में चली जाती हैं,तो इसके नुकसान भी जान लें।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-19, 17:54 IST
image

गर्मी अपने चरम पर है। हर तरफ लोग गर्मी से बेहाल है। पंखा तो दूर की बात है, कूलर भी इस गर्मी के आगे फेल है। औऱ आखिरी उम्मीद जो बचती है, वह है ऐसी यानी एयर कंडी, जो कि बहुत राहत देता है। ऑफिस में तो 24 घंटे एसी ही चलता रहता है। अब आपने देखा होगा कि लोग अचानक से एसी से निकल कर बाहर धूप में जाते हैं, ऐसा आप भी करते होंगे। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ऐसा करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं एसी से निकलने के तुरंत बाद धूप में जाना आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक है।

एसी से निकलने के बाद तुरंत धूप में जाने से क्या होता है?

effects of going from ac to sunlight

अगर आप एयर कंडीशनर से निकल कर सीधे तेज धूप या गर्म वातावरण में जाते हैं, तो इससे शरीर को अचनाक से गर्म तापमान का सामना करना पड़ता है। इससे शरीर के थर्माोरेगुलेटरी सिस्टम पर दबाव डलता है। इससे लू लगने का खतरा बढ जाता है। खासकर बुजुर्गों,बच्चों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए।

ठंडे माहौल से अधिक गर्मी वाली जगह में जाने पर शरीर को हीट शॉक लगता है। इस अचानक परिवर्तन से शरीर को शॉक लगता है। इससे आपका हृदय प्रणाली सबसे पहले प्रभावित होती है। गर्मी के कारण ठंडे वातावरण में सिकुड़ी हुई रक्त वाहिकाएं तेजी से फैलती हैं, जिसके परिणामस्वरूप रक्तचाप में तेजी से कमी आती है। इससे चक्कर आना और बेहोशी हो सकती है। यह दिक्कत उनको सबसे ज्यादा होती है,जिनको दिल की बीमारी पहले से है।

यह भी पढ़े-हाई ही नहीं, लो बीपी भी बन सकता है दिल के लिए खतरा! डॉक्टर से समझें ब्लड प्रेशर का कितना कम होना है खतरनाक?

woman-having-head-ache

इससे आप गंभीर डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकती हैं। जब आप ठंडे वातावरण में रहती हैं, तो प्यास कम लगती है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जैसे ही आप धूप में निकल कर जाते हैं, गर्मी लगती है और तेजी से पसीना बहता है, इससे डिहाइड्रेशन का खतरा और बढ़ जाता है। इससे थकान, चक्कर आना जैसी समस्या हो सकती है।

इसके अलावा शरीर में इलेक्टोलाइट्स की कमी से सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन भी हो सकती है।

यह भी पढ़े-बीपी कितना बढ़ जाए , तो हार्ट अटैक आ सकता है? एक्सपर्ट से जानें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP