What Is Tampon Used For: महिलाओं को पीरियड्स के दौरान न केवल दर्द का सामना करना पड़ता है बल्कि दाग लगने की समस्या का भी डर रहता है। आजकल कई महिलाएं पैड की जगह टैम्पोन का विकल्प चुन रही हैं। पीरियड में अगर सही हाइजीन प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया गया तो कई दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले हमें उसके बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको टैम्पोन से जुड़े नुकसान के बारे में बताएंगे।
टैम्पोन का इस्तेमाल पीरियड्स के दौरान किया जाता है। यह कॉटन से बना फेमिनिन प्रोडक्ट है। इसका आकार सिलेंडर जैसा होता है। ब्लड को अब्जॉर्ब करने के लिए इसे वेजाइना में इंसर्ट किया जाता है।
जो महिलाएंपीरियड्स के दौरान टैम्पोन वियर करती हैं, उन्हें सबसे बड़ी परेशानी इसे बदलने की होती है। यानि उन्हें पता ही नहीं चलता है कि इसे बदलना कब है? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह विजिबल नहीं है। अगर यह ओवर सोक हो जाए तो इससे कपड़ों में दाग भी लग सकता है।
पैड और मेंस्ट्रुअल कप के मुकाबले टैम्पोन का इस्तेमाल करना थोड़ा सा मुश्किल होता है। इसमें एक धागा होता है, जिसे सिक्योर करना होता है। अगर गलती से यह धाग खिंच गया तो टैम्पोन निकल सकता है।
इसे भी पढ़ें:जानें मेंस्ट्रुअल कप के इस्तेमाल करने के फायदे
टैम्पोन को वेजाइना में सेट किया जाता है। ऐसे में अगर किसी कारण वश यह सेट नहीं हुआ तो इसकी वजह से महिलाएं पूरा दिन परेशान रह सकती हैं। कई महिलाओं को इसे इंसर्ट करने में भी दिक्कत आती है। इसके लिए टैम्पोन इस्तेमाल करने का सही तरीका जानना बेहद जरूरी है। इसके अलावा टैम्पोन पहनने से यूरिन करने में परेशानी आ सकती है। इस दौरान स्ट्रिंग गीली हो जाती है, जिसके बाद इसे बदलना चाहिए। ऐसी स्थिती में जब टैम्पोन न हो तो आपको समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें:टैम्पोन इस्तेमाल करने का सही तरीका जानें
टैम्पोन के कारण गंभीर बीमारी का खतरा बना रहता है। इसे टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम के नाम से जाना जाता है। हालांकि, यह बीमारी आम नहीं है लेकिन जिसे यह बीमारी हो जाए उसे जान का खतरा रहता है। यह एक बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होता है।
तो ये थे टैम्पोन से जुड़े रिस्क और कुछ आवश्यक बातें। आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा, हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।