herzindagi
reason of early greying of hair

जल्दी सफेद होते बालों का पता लगा असली कारण, एक्सपर्ट से जानें

क्या आपकी समस्या भी यही है कि आपके सिर में सफेद बालों की संख्या ज्यादा हो गई है? आपके ग्रे या व्हाइट बाल होने का असली कारण एक्सपर्ट ने बताया है। चलिए हम आपके साथ वो शेयर करें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-02-13, 16:17 IST

मेरे बालों का रंग एक तो पहले से ही भूरा है और ऊपर से उसमें सफेद बालों की तादाद देखकर मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। मुझे यकीन है यह समस्या मेरी ही नहीं, बल्कि कई महिलाओं की होगी। हममें से कई महिलाओं के भूरे, काले, लाल या सुनहरे बाल होते हैं और जब आपकी उम्र बढ़ती है तो सिर के कुछ हिस्से में थिनिंग या बाल का रंग बदलने लगता है।

हमारे शरीर में ऐसे हेयर फॉलिकल्स होते हैं जो छोटे सैक होते हैं और स्किन सेल को पंक्तिबद्ध करते हैं। इन हेयर फॉलिकल्स में पिग्मेंट होते हैं जिन्हें मेलेनिन कहा जाता है। ये कोशिकाएं आपके बालों को उसका रंग देती हैं। लेकिन समय के साथ, बालों के रोम यह पिग्मेंटेशन खोने लगते हैं और बाल सफेद होते हैं। मगर कई महिलाओं के बाल वक्त से पहले ही ग्रे या सफेद पड़ने लगते हैं। क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है?

डर्मेटोलॉजिस्ट और डर्मेटोसर्जन डॉ. अग्नि कुमार बोस अपने इंस्टाग्राम में हेयर, स्किन और हेल्थ से जुड़ी कई जानकारी शेयर करते हैं। अपने एक ऐसे ही पोस्ट में उन्होंने जल्दी बाल सफेद होने का कारण बताया है। वह बताते हैं, 'यह 50 प्रतिशत रूल पर निर्भर करता है, जिसका अर्थ है कि 50 साल की उम्र तक, लोगों के लिए 50 प्रतिशत बाल सफेद होने लगते हैं। इसके कई सारे कारण हो सकते हैं जिनमें धूम्रपान, स्ट्रेस, नींद की कमी आदि शामिल हैं।' आइए इस आर्टिकल में हम बालों के जल्दी सफेद होने के कारण विस्तार से जानें और साथ ही एक्सपर्ट से रोकने के उपाय भी जानते हैं।

स्मोकिंग के कारण

smoking turns hair grey

समय से पहले सफेद बाल और धूम्रपान के बीच भी एक संबंध है। धूम्रपान करने से फेफड़ों के कैंसर और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। वहीं इसके लॉन्ग टर्म इफ्केट्स हृदय और फेफड़ों से परे बालों को प्रभावित कर सकते हैं। धूम्रपान करने से ब्लड वेसल संकुचित हो सकती हैं, जो बालों के रोम में रक्त के प्रवाह को कम कर सकता है और इससे न सिर्फ बाल सफेद होते हैं बल्कि झड़ते भी हैं।

स्ट्रेस के कारण

तनाव के कारण भी आपके बालों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कुछ रिसर्च में सामने आया है कि तनाव बालों के पिग्मेंट को पुन: उत्पन्न करने के लिए जिम्मेदार स्टेम कोशिकाओं को प्रभावित करके बालों को समय से पहले सफेद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: इस 1 घरेलू नुस्खे से सफेद बालों की समस्या हो सकती है कम

नींद की कमी

नींद की कमी का शरीर के कई पहलुओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे न केवल थकान और एकाग्रता की कमी हो सकती है, बल्कि दीर्घकालिक प्रभाव जैसे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली और तनाव भी हो सकता है। जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया गया है, तनाव सफेद बालों का कारण साबित हुआ है।

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Agni Kumar Bose (@doctor.agni)

लो थायरॉयड

low thyroid causes grey hair

थायरॉयड आपके मेटाबॉलिज्म को विनियमित करने के लिए जिम्मेदार होता है, इसलिए जब आपका थायरॉयड (थायरॉयड के लिए सुपरफूड्स) ठीक से काम नहीं करता है तो यह आपके सिस्टम में हर सेल को प्रभावित कर सकता है। आपके थायरॉयड का स्वास्थ्य आपके बालों के रंग को भी प्रभावित कर सकता है।

बी-12 की कमी

कम उम्र में सफेद बाल होना भी विटामिन बी-12 की कमी का संकेत हो सकता है। यह विटामिन आपके शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आपको ऊर्जा देता है, साथ ही यह स्वस्थ बालों के विकास और बालों के रंग में योगदान देता है।

कॉपर और आयरन की कमी के कारण

आहार में कॉपर और आयरन की कमी के कारण शरीर में असर पड़ता है। इनकी कमी के कारण ही आपके बाल भी प्रभावित होते हैं और समय से पहले बाल सफेद हो सकते हैं।

जेनेटिक्स

यदि आपको कम उम्र में सफेद बाल दिखाई देते हैं, तो संभव है कि आपके माता-पिता या दादा-दादी के भी कम उम्र में बाल ग्रे या सफेद हो गए हों।

इसे भी पढ़ें: अगर समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल तो ये एक्सपर्ट टिप्स आएंगे काम

सफेद बाल रोकने के उपाय

how to fix grey hair

डॉ. अग्नि बताते हैं कि हम बालों को समय से पहले सफेद होने से रोक सकते हैं। हालांकि पहले से सफेद हो चुके बालों को रिवर्स करना मुश्किल है।

1) इसके अंडरलाइंग कारण को सबसे पहले पहचानें। इसके अलावा तनाव को जितना हो सके उतना दूर करें।

2) मल्टीविटामिन - बी 12, बायोटिन, पैंटोथिनेट, फोलिक एसिड लें।

3) अगर आपके <10% सफेद बाल हैं तो आप उन्हें निकाल भी सकते हैं। प्लकिंग से सफेद बालों की संख्या में वृद्धि/अधिक संख्या नहीं होती है। हालांकि, प्लकिंग को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता है क्योंकि आप जितने अधिक बाल खींचते हैं, संक्रमण और परमानेंट बालों के झड़ने की संभावना उतनी ही अधिक होती है।

4) इसके अलावा आप बालों में डाई का इस्तेमाल कर सकती हैं। हेयर डाई का इस्तेमाल बहुत से लोग करते हैं और यह आपके सफेद बालों का इलाज करने का सबसे सरल तरीका है।

अगर आपके बाल भी समय से पहले सफेद हो रहे हैं तो अपनी परेशानी को समझें। अगर आप भी स्ट्रेस, कम नींद या किसी मेडिकल कंडीशन से गुजर रही हैं तो पहले उसका इलाज करें।

हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगा। अगर यह जानकारी पसंद आई तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।