herzindagi
image

टूटे नाखून से लेकर रूखी हथेलियों तक, इन जरूरी चीजों की कमी का संकेत दे सकते हैं आपके हाथ

जब भी हमारे शरीर में किसी न्यूट्रिएंट्स की कमी होती है या शरीर में किसी बीमारी की शुरुआत होती है, तो इसके लक्षण साफ नजर आने लगते हैं। अगर आप इन लक्षणों को समय पर पहचान लें, तो आने वाले वक्त की मुश्किलों से बचा जा सकता है। आपके हाथ भी कई जरूरी चीजों के बारे में बताते हैं। नाखूनों का जल्दी टूटना, नाखूनों का पीला होना और भी कई चीजें, शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी का संकेत देती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-30, 19:46 IST

सेहतमंद रहने के लिए, शरीर के सभी अंगों का ठीक से काम करना और शरीर में सभी विटामिन्स, मिनरल्स और हार्मोन्स का लेवल सही होना जरूरी है। जब भी हमारे शरीर में किसी बीमारी के पनपने की शुरुआत होती है या किसी जरूरी न्यूट्रिएंट की कमी होती है, तो इसके कुछ लक्षण शरीर में नजर आने लगते हैं। कमजोरी महूसस होना, हमेशा थकान रहना, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें या शरीर में दर्द रहना, ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज करते हैं। लेकिन, असल में ये चीजे सेहत से जुड़ी जरूरी जानकारी देती हैं। हमारे नाखून और हाथ भी सेहत से जुड़े कई इशारे करते हैं, जिन्हें समझकर अगर हम अपने डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें, तो हम सेहतमंद रह पाएंगे। हमारे हाथ सेहत के बारे में क्या कुछ कहते हैं और शरीर में किन जरूरी न्यू्ट्रिएंट की कमी का इशारा करते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

सेहत से जुड़े गहरे राज खोल सकते हैं आपके हाथ, न करें नजरअंदाज

yellow nail causes

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपने नाखून क्रैक हैं यानी बीच-बीच में टूटे हुए हैं, तो शरीर में विटामिन बी7 (बायोटिन), विटामिन बी12 और कैल्शियम की कमी हो सकती है। इसकी वजह से नाखून कमजोर होने लगते हैं।
  • अगर आपके नाखून पीले हो रहे हैं, तो आपको इस पर खास ध्यान देने की जरूरत है। पीले नाखून, शरीर में आयरन की कमी यानी एनीमिया और लिवर के ठीक तरह से काम न करने को दिखाते हैं। अगर आपके नाखून अधिक पीले हैं, तो यह पीलिया का संकेत भी हो सकता है।
  • सर्दियों में हाथों में रूखापन आम बात है। लेकिन, अगर आपके हाथ हमेशा ड्राई करते हैं, तो शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस का संकेत हो सकता है। इसका मतलब है आपके शरीर में एस्ट्रोजन की कमी हो सकती है।
  • अगर आपके हाथ बहुत अधिक ठंडे रहते हैं, तो यह शरीर में खून की कमी का संकेत हो सकता है। यह हाइपोथायराइड या लो थायराइड फंक्शन का भी संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़ें- White Tongue Meaning: जीभ के सफेद होने का क्या मतलब होता है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • अगर आपके हाथ अक्सर कांपते रहते हैं, तो यह विटामिन-बी 12 की कमी या हाइपोथायराइड का संकेत हो सकता है।
  • अगर आपकी उंगलियों या हाथों के ज्वाइंट्स में दर्द होता है, तो इसके पीछे शरीर में एस्ट्रोजन या कैल्शियम की कमी हो सकती है। कई बार महिलाओं को मेनोपॉज के बाद भी यह दिक्कत महसूस होती है।
  • अगर आपको हथेलियों पर पीले धब्बे नजर आए, तो यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल के बढ़े होने का संकेत हो सकता है। यह लिवर के ठीक से काम न करने का संकेत भी हो सकता है।
  • जिन लोगों को हाथों में सुई चुभती हुई महसूस होती हैं, उनके शरीर में विटामिन-बी की कमी हो सकती है।
  • अगर आपके नाखूनों पर लाइने नजर आ रही हैं, तो यह जिंक या आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। इसकी वजह से नाखूनों पर सफेद पैचेज भी नजर आ सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें- हमेशा फूला हुआ रहता है पेट? हो सकती हैं ये 5 वजहें

  

हमारी जीभ, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्से सेहत से जुड़े कई संकेत देते हैं, जिन्हें हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल को ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।