वजन कम करना आज के समय में सबसे मुश्किल कामों में से एक है। लेकिन यह कई बीमारियों की जड़ है। जब आपका वजन कुछ किलो बढ़ा हुआ होता है तो आप अपनी डाइट व एक्सरसाइज केे जरिए उसे कम कर लेती हैं। लेकिन अगर वजन बहुत ज्यादा बढ़ा होता है तो उससे निजात पाने के लिए अक्सर सर्जरी की जरूरत होती है।
कई बार खुद डॉक्टर भी वेट लॉस सर्जरी करवाने की सलाह देते हैं। लेकिन सर्जरी का नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं। कई बार तो बहुत अधिक जरूरी होने पर भी लोग वेट लॉस सर्जरी नहीं करवाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह उनके लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है। इतना ही नहीं, वेट लॉस सर्जरी को लेकर उनके मन में कई तरह के मिथ्स भी होते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इन मिथ्स और उनकी सच्चाई के बारे में बता रहे हैं-
मिथ 1- वेट लॉस सर्जरी के बाद फॉलो अप जरूरी नहीं है।
सच्चाई- कुछ लोग सोचते हैं कि एक बार वेट लॉस सर्जरी करवाने के बाद फॉलो अप जरूरी नहीं होता है। जबकि ऐसा नहीं है। आपको कम से कम एक साल के लिए फॉलो अप केयर पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। आपको डॉक्टर की सलाह पर उनसे समय-समय पर मिलते रहना चाहिए। एक्सपट्र की मदद से आप अपनी लाइफस्टाइल में लॉन्ग टर्म चेंज करें। इससे आपको हेल्दी लाइफ जीने में मदद मिलेगी।
मिथ 2- सर्जरी के लिए आपका वजन 100 किलो से अधिक होना चाहिए।
सच्चाई- आपको यह समझना चाहिए कि सर्जरी सिर्फ आपके वजन के बारे में नहीं है। बल्कि आपकी हेल्थ कंडीशन एक बहुत बड़ा फैक्टर है। कई बार काफी कम मोटे व्यक्ति को भी सर्जरी के बाद अपनी हेल्थ कंडीशन में काफी अंतर नजर आता है।
इसे भी पढ़ें-मेंटल हेल्थ से जुड़े इन मिथ्स की सच्चाई के बारे में जानने के लिए पढ़ें यह लेख
मिथ 3- सर्जरी से तुरंत परिणाम दिखाई देंगे।
सच्चाई- सर्जरी करवाने का अर्थ यह नहीं है कि आप सर्जरी करवाने के तुरंत बाद रिजल्ट देखें। बेरियाट्रिक सर्जरी के लगभग तीन से छह महीने बाद आपको परिणाम दिखाई देने लगेंगे। आप फैट भले ही सर्जरी से तुरंत खत्म कर दिया जाए, लेकिन वास्तव में आपको अपनी हेल्थ में बदलाव कुछ वक्त बाद ही महसूस होंगे।(वेट लॉस के लिए करें ये एक्सरसाइज)
मिथ 4- सर्जरी के बाद मैं फिर कभी नॉर्मल फूड नहीं खा पाऊंगी।
सच्चाई- कुछ लोग यह सोचते हैं कि सर्जरी के बाद वे फिर से नॉर्मल फूड नहीं खा पाएंगे। जबकि ऐसा नहीं है। आपको यह ध्यान रखना होता है कि आप सर्जरी के बाद अपने सिस्टम पर बहुत अधिक दबाव नहीं डालना चाहिए। इसलिए नॉर्मल फूड हैबिट्स पर लौटते समय आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ना होता है। बेरिएट्रिक सर्जरी के ठीक बाद, आपके अपनी डाइट लिक्विड, सॉफ्ट या प्यूरी फूड पहनना चाहिए। लेकिन आप धीरे-धीरे नार्मल फूड पर लौट सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-मेनोपॉज के दौरान अक्सर महिलाएं कर बैठती हैं इन मिथ्स पर भरोसा
मिथ 5- वेट लॉस सर्जरी के बाद प्रेग्नेंट नहीं हो सकतीं।
सच्चाई- कई बार हम सोचते हैं कि वेट लॉस सर्जरी के साथ प्रेग्नेंट होना संभव नहीं है। जबकि यह भी एक मिथ है। वेट लॉस सर्जरी के बाद बच्चे पैदा करना संभव है। हालांकि, आप यह ध्यान रखें कि आप कंसीव होने से पहले कम से कम एक साल का इंतजार अवश्य करें। ऐसा इसलिए है क्योंकि वजन घटाने(वेट लॉस टिप्स) की सर्जरी के बाद आपके हार्मोन बदल रहे होते हैं और जब तक आप अपने रेग्युलर फूड आइटम के जरिए सही तरह से पोषक तत्व प्राप्त करना शुरू नहीं करती हैं, तब तक आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाएगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों