ज्यादातर भारतीय महिलाओं की बॉडी में हीमोग्लोबिन की मात्रा में पाई जाती है। लेकिन क्या आप जानती है कि बॉडी में हीमोग्लोबिन की कमी को खतरनाक माना जाता है, क्योंकि इससे फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है और आप खुद को अनहेल्दी महसूस करने लगते हैं। इतना ही नहीं इसकी कमी बॉडी में कई तरह की बीमारियां भी घर करने लगती हैं। बावजूद इसके महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती है। आज हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बता रहे है जो आपकी बॉडी में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण होती हैं। इसलिए महिलाओं को हीमोग्लोबिन की कमी के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि वो खुद का अच्छे से ख्याल रख सकें।
इसे जरूर पढ़ें: Iron की कमी health ही नहीं beauty भी करती है कम
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने से एनीमिया की समस्या होने लगती हैं। ब्लड में हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाला रोग एनीमिया ऐसी समस्या है, जिसकी अधिकांश महिलाएं शिकार होती हैं। प्रेग्नेंट में एनीमिया का प्रभाव अधिक पाया जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान बॉडी को अधिक मात्रा में विटामिन, मिनरल व फाइबर आदि की जरूरत होती है। ब्लड में आयरन तत्वों की कमी होने से शारीरिक दुर्बलता बढ़ती है। वजन कम करने के लिए डाइटिंग कर रही लड़कियां भी इसकी शिकार हो जाती हैं। बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग करवाने वाली महिलाओं को भी एनीमिया होने का खतरा रहता है। बॉडी में इसकी कमी से थकान महसूस होती हैं तथा किसी भी काम को करने का मन नहीं करता हैं। इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आयरन युक्त आहार का सेवन सबसे फायदेमंद माना जाता हैं।
जब किसी की बॉडी में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती हैं तब बॉडी के सेल्स में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता हैं। जिसके कारण ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है। इससे आपको कई तरह के परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और आयरन युक्त आहार का सेवन करें। साथ ही साथ अपने ब्लड प्रेशर को चेक कराएं।
बॉडी में हीमोग्लोबिन की कमी के चलते आपके पीरियड्स में बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगती है। साथ ही पेन भी बहुत ज्यादा होता है। इसलिए अगर आपको पीरियड्स में बहुत ज्यादा दर्द या ब्लीडिंग हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
जब हमारी बॉडी में किसी भी चीज की कमी होती है तो बॉडी अन्य चीजों को प्राथमिकताएं तय करता है और वह बालों को स्किन की जगह दिल और दिमाग का ज्यादा ध्यान रखता है। और बालों और नाखून की देखभाल करना बंद कर देता है। इसलिए बॉडी में हीमोग्लोबिन की कमी से बाल झड़ने लगते हैं। A European Journal of Dermatology के अनुसार आयरन की कमी के कारण महिलाओं को बालों के झड़ने का अधिक अनुभव होता है। स्टडी में यह भी पाया गया कि आयरन की कमी से बालों के गिरना बढ़ जाता है। आयरन बालों की जड़ों और स्कैल्प में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों के फ्लो को बढ़ाकर बालों की बनावट को बेहतर बनाने में हेल्प करता है।
हीमोग्लोबिन की कमी होने से ब्रेन का न्यूरो सिस्टम कमजोर हो जाता हैं। जिससे आप धीरे-धीरे डिप्रेशन की समस्या का शिकार हो जाते हैं। साथ ही साथ हमेशा दिमाग में तनाव सा बना रहता हैं और स्ट्रेस हार्मोन का लेवल भी बढ़ जाता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में आयरन से भरपूर डाइट को शामिल करें।
इसे जरूर पढ़ें: गिरता hemoglobin बढ़ाना है तो इन 5 चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें
बॉडी में हीमोग्लोबिन की कमी होने से बॉडी की इम्यूूनिटी कमजोर हो जाती हैं और मसल्स में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है। जिसके कारण शरीर में सूजन की समस्या होने लगती है। ऐसे में आपको अनहेल्दी महसूस होता है। अगर किसी को भी ऐसी समस्या होती हैं तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत किसी डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके।
अगर आपकी बॉडी में भी हीमोग्लोबिन की कमी हैं और आप बीमारियों से बचना चाहती हैं तो आयरन से भरपूर फूड्स अपनी डाइट में शामिल करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।