पीरियड्स में आ रहे हैं इस तरह के क्लॉट्स, तो न करें नजरअंदाज! प्रेग्नेंट होने में आ सकती है मुश्किल

Period Blood Clots: पीरियड्स के दिनों में ब्लड क्लॉट्स आना नॉर्मल है। लेकिन, अगर आपको बहुत अधिक ब्लड क्लॉट्स आ रहे हैं या फिर इन क्लॉट्स का साइज बहुत बड़ा है, तो इसे नजरअंदाज न करें।  
image

Causes of large blood clots in periods:पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को कई बार हैवी फ्लो होता है और इन दिनों में ब्लड क्लॉट्स आना भी नॉर्मल है। आमतौर पर पीरियड्स के दौरान अगर आपको ब्लड क्लॉट्स आ रहे हैं,तो इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। ये क्लॉट्स असल में जेल की तरह होते हैं। ये एक तरह के टिश्यूज होते हैं, जो मेंस्ट्रुएशन के दौरान, वजाइना से बाहर निकलते हैं। पीरियड ब्लड क्लॉट्स यूट्राइन लाइनिंग, ब्लड और प्रोटीन से मिलकर बने होते हैं। ये आमतौर पर गहरे लाल रंग के होते हैं। अगर इन क्लॉट्स का साइज बड़ा है,तो यह परेशानी की वजह बन सकते हैं। पीरियड में बड़े ब्लड क्लॉट्स आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। पीरियड के दिनों में बहुत अधिक या बड़े ब्लड क्लॉट्स आना सही नहीं है। ये न केवल कई हेल्थ इश्यूज की तरफ इशारा करते हैं, बल्कि प्रेग्नेंट होने में भी मुश्किल आती है। चलिए, इस बार में गायनेकोलॉजिस्ट से जानते हैं।यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

पीरियड्स में इस तरह के ब्लड क्लॉट्स आना प्रेग्नेंसी में पैदा कर सकता है मुश्किल

Heavy period clots and pregnancy complications

  • पीरियड में ब्लड क्लॉट्स तब आते हैं, जब खून बाहर निकलने से पहले यूट्रस के अंदर जम जाता है। इन क्लॉट्स का साइज और रंग अलग-अलग हो सकते हैं। जब शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा अधिक होती है, तो ये क्लॉट्स ज्यादा आते हैं।
  • इन दिनों में अगर आपको छोटे क्लॉट्स आ रहे हैं, यानी आपके क्लॉट का साइज एक मटर या छोटे चने के दाने जितना है और यह हैवी फ्लो यानी शुरू के दो दिनों के दौरान आ रहे हैं, तो आपको इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।
  • अगर क्लॉट्स की संख्या बहुत ज्यादा है और आपको हर 1-2 घंटे में पैड बदलना पड़ रहा है या क्लॉट का साइज एक नॉर्मल बोतल( कोल्डड्रिंक या पैकेज्ड पानी की बॉटल) से बड़ा है, तो यह सही नहीं है।
  • इसके पीछे शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का इंबैलंस हो सकता है और इसकी वजह से यूट्राइन लाइनिंग सामान्य से ज्यादा मोटी हो सकती है। इसके कारण, ब्लड क्लॉट्स बढ़ जाते हैं। ऐसे क्लॉट्स होने पर प्रेग्नेंसी में मुश्किल आ सकती है।

यह भी पढ़ें- पीरियड फ्लो आपकी फर्टिलिटी के बारे में क्या बताता है? डॉक्टर से जानें

Can blood clots during periods affect pregnancy

  • ऐसा पीसीओएस, थायराइड और पेरिमेनोपॉज में भी हो सकता है। यूट्राइन फाइब्रॉइड के कारण भी इस तरह के क्लॉट्स आ सकते हैं और इसके कारण ब्लीडिंग हैवी होती है। ऐसा होने पर कंसीव करन में दिक्कत आती है।
  • एंडोमेट्रियोसिस होने पर भी पीरियड्स में क्लॉट्स अधिक आते हैं। अगर आपके शरीर में खून की बहुत अधिक कमी है, तो भी ऐसा हो सकता है। इस वजह से प्रेग्नेंट होना आपके लिए मुश्किल हो जाता है।
  • अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो हैवी क्लॉटिंग, अर्ली मिसैरिज का साइन भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- पीरियड ब्लड में आते हैं बहुत ज्यादा क्लॉट्स? लाइफस्टाइल में करें ये 10 बदलाव


पीरियड में अगर आपको इस तरह के ब्लड क्लॉट्स आ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP