बार-बार कब्ज की होती है यह समस्या, हो सकते हैं ये कारण

अगर आपको बार-बार कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। 

 
constipation kyun hota hai

कब्ज एक ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति को मल त्याग करने में समस्या होती है। कभी ना कभी हम सभी ने इस समस्या का अनुभव किया है। लेकिन अगर लगातार यह परेशानी होती है या फिर कई हफ्तों तक यह बनी रहती है तो यह आपके लिए सीरियस हो सकता है।

यह देखने में आता है कि जब लोगों को कब्ज की समस्या होती है तो वह इसके इलाज केे लिए दवाई का सहारा लेते हैं। इससे कुछ वक्त के लिए आपको राहत तो मिल जाती है, लेकिन यह समस्या फिर से परेशान करती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आप समस्या के कारण पर विचार नहीं करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बार-बार होने वाली कब्ज के कारणों के बारे में बता रहे हैं-

खानपान को लेकर लापरवाही बरतना

constipation hone k reasons

आहार आपकी सेहत को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। आपके पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी आहार का असर पड़ता है। मसलन, अगर आपके आहार में फाइबर की कमी है तो इससे आपको कब्ज की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा अगर डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक मात्रा में सेवन किया जाए या फिर आपको अक्सर मीट खाने की आदत है तो हो सकता है कि कब्ज आपको बार-बार परेशान करे।

वाटर इनटेक को नजरअंदाज करना

watar naa peena

पानी शरीर के हर अंग के लिए आवश्यक है। जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीती है, तो इससे आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे आपकी पाचन प्रक्रिया पर भी विपरीत असर पड़ता है। जिससे व्यक्ति का शरीर भोजन को सही तरह से नहीं पचा पाता है और उसे कब्ज आदि की शिकायत होती है। अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए प्रतिदिन कम से कम 8-10 गिलास पानी अवश्य पीएं।

इसे जरूर पढ़ें- कब्ज से जूझ रहे हैं तो बिल्कुल न खाएं ये फूड्स, बढ़ सकती है परेशानी

डायबिटीज होना

मधुमेह एक हार्मोनल समस्या है, जिसमें व्यक्ति का शरीर पर्याप्त इंसुलिन बनाना बंद कर देता है। मधुमेह में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है और यह नर्व डैमेज का कारण बन सकता है। जब आपकी पाचन तंत्र को रेग्युलेट करने वाली नसों को नुकसान पहुंचने लगता है तो इससे व्यक्ति को कब्ज की समस्या हो सकती है।

थायरॉइड की समस्या

thyroid ki samsya hona

जब व्यक्ति को थायरॉइड की समस्या होती है तो इससे शरीर में हार्मोन सही तरह से उत्पादित नहीं होता है। इतना ही नहीं, इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है। जिसके कारण व्यक्ति की पाचन प्रक्रिया स्लो होती है और इससे व्यक्ति को कब्ज की परेशानी झेलनी पड़ती है।

इसे जरूर पढ़ें- इन तीन आसान टिप्स से दूर करें कब्ज की समस्या, एक्सपर्ट से जानें उपाय

तनाव या रूटीन में बदलाव

आपको शायद पता ना हो, लेकिन तनाव या डेली रूटीन में बदलाव भी कब्ज का कारण बन सकता है। दरसअल, आपका कोलन अवशिष्ट भोजन से पानी को अवशोषित करके स्टूल को क्रिएट करता है। कोलन की मसल्स वेस्ट को बाहर निकालने के लिए प्रेरित करती हैं। लेकिन जब मल बहुत अधिक समय तक कोलन में रहता है तो इसे वह हार्ड हो जाता है और उसे बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। तनाव या रूटीन में बदलाव कुछ ऐसी स्थितियां हैं, जो कोलन की मसल्स के संकुचन को धीमा कर देती हैं, जिससे कब्ज की समस्या होती है।

एक्सरसाइज को अवॉयड करना

exercise ko avoid krna

कुछ लोग सोचते हैं कि एक्सरसाइज सिर्फ बेहतर बॉडी शेप के लिए जरूरी है, जबकि वास्तव में यह आपके शरीर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में मददगार है। इसलिए, जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं, उनके शरीर का इंटरनट सिस्टम सही तरह से काम नहीं करता है और अक्सर उन्हें कब्ज की समस्या होती है।

तो अब आप भी इस लेख को पढ़ने के बाद कब्ज के कारणों का निदान करने का प्रयास करें। इससे आपकी बार-बार होने वाली कब्ज की समस्या खुद ब खुद सुलझ जाएगी।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP