यह तो हम सभी जानते हैं कि हेल्थ इज़ वेल्थ। अर्थात् अच्छी सेहत ही व्यक्ति का सबसे बड़ा धन है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में अधिकतर लोग ना तो एक अच्छा लाइफस्टाइल फॉलो कर पाते हैं और ना ही अपनी सेहत का बेहतर तरीके से ख्याल रख पाते हैं। जिसके कारण वह जल्द ही कई तरह की बीमारियों की जद में आ जाते हैं और तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करने लग जाते हैं।
हो सकता है कि आपके लिए अपने लाइफस्टाइल को पूरी तरह से चेंज कर पाना संभव ना हो या फिर आप किसी खास तरह की लाइफस्टाइल को फॉलो ना पाएं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप खुद को स्वस्थ नहीं रख सकती हैं। दरअसल, कुछ ऐसे छोटे-छोटे हैक्स होते हैं, जो आपको अधिक हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही हेल्थ हैक्स के बारे में बता रहे हैं-
अधिकतर लोगों को यह शिकायत होती है कि उनके पास एक्सरसाइज करने का पर्याप्त समय नहीं होता है। इसलिए, वह अपनी सेहत का सही तरह से ख्याल नहीं रख पाते हैं। ऐसे में आप इस छोटे से हैक को अपनाएं। आप जहां पर भी संभव हो, सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करें। यकीनन लिफ्ट और एस्केलेटर समय बचाने में मदद करते हैं, लेकिन वे हमें अधिक गतिहीन भी बनाते हैं। वहीं सीढ़ियां चढ़ने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती है। यह आपके ऊर्जा स्तर में सुधार करने, अतिरिक्त फैट बर्न करने, पैरों को टोन करने और हृदय स्वास्थ्य में भी सुधार करता है।
अधिकतर लोग अपनी चाय या कॉफी में चीनी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके स्थान पर आप दालचीनी पाउडर का उपयोग करें। दालचीनी में न केवल क्रीम और चीनी की तुलना में कम कैलोरी होती है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। दालचीनी मांसपेशियों और जोड़ों की जकड़न को कम करने से लेकर पाचन स्वास्थ्य का ख्याल रखती है। वहीं दूसरी ओर, चीनी में कोई पोषक तत्व, प्रोटीन, हेल्दी फैट या एंजाइम नहीं होते हैं। अधिक चीनी का सेवन आपको मधुमेह, हृदय रोग, यकृत रोग, अल्जाइमर और कई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के उच्च जोखिम में डालता है।
इसे भी पढ़े-मोटापे के कारण बढ़ जाते हैं ये पांच हेल्थ रिस्क, जानिए
आज के समय में हर किसी का स्क्रीन टाइम बहुत अधिक बढ़ गया है। जिससे आंखों पर काफी दबाव पड़ता है और आंखों में थकान हो सकती है। ऐसे में आप 20/20/20 रूल को फॉलो करके अपनी आंखों की देखभाल करें। इसके लिए अगर आप 20 मिनट स्क्रीन के सामने बिताते हैं, उसके बाद 20 सेकंड का ब्रेक लें और अपनी आंखों को कम से कम 20 फीट दूर किसी चीज पर केंद्रित करें।
अगर आप खुद को अधिक हेल्दी बनाए रखना चाहती हैं तो ऐसे में कैन फूड आइटम की जगह फ्रेश फूड्स का ही सेवन करें। ताजे फल और सब्जियों का पोषण मूल्य अधिक होता है और उनका स्वाद भी काफी अच्छा होता है। वहीं दूसरी ओर, डिब्बाबंद उत्पादों जैसे सब्जियां, सूप और बीन्स में सोडियम और चीनी की मात्रा काफी अधिक होती है। इतना ही नहीं, उसमें हानिकारक केमिकल प्रिसर्वेटिव्स का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत पर बहुत गहरा प्रभाव डाल सकते हैं।
इसे भी पढ़े-बीमारी से रहना है दूर, तो अपनाएं यह 10 हैक्स
अमूमन लोग दिन में अपने तीन मील्स तो लेते हैं, लेकिन मिड मील्स को वह अक्सर अवॉयड कर देते हैं। जबकि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। जब आप मिड मील्स को स्किप करते हैं तो दो मील्स के बीच लंबा गैप हो जाता है। जिससे ना केवल पेट में जलन का अहसास हो सकता है। बल्कि यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी स्लो कर सकता है। जिससे आप मोटापे व अन्य कई समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं।
तो अब आप भी इन आसान फंडों को अपनाएं और अपने जीवन को अधिक सुखी व स्वस्थ बनाएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।