बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फूड पॉइजनिंग के चलते गुरुवार से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनके पिता बोनी कपूर ने इस बात को कन्फर्म किया है। जान्हवी की तबियत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी और इसके चलते, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा। फूड प्वॉइजनिंग काफी आम है और हम में से ज्यादातर लोग कभी न कभी इसके शिकार जरूर हुए हैं। गलत खान-पान के चलते होने वाली इस बीमारी का खतरा गर्मी और मानसून में ज्यादा रहता है। यह किन कारणों से होती है और किन लक्षणों से आप ये पहचान कर सकते हैं कि आप फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं, इस बार में हमने एक्सपर्ट से बात की। चलिए, इस बातचीत के आधार पर आपको बताते हैं फूड प्वॉइजनिंग के लक्षण और कारण। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
फूड प्वॉइजनिंग के कारण
- फूड प्वॉइजनिंग के अधिकतर मामले स्टेफायलोकोकस या ई. कोलाई के बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होते हैं।
- कई वायरस, परजीवी या बैक्टीरिया के कारण, हम फूड प्वॉइजनिंग के शिकार होते हैं।
- स्टेफाइलोकोकाई और क्लॉसट्रिडियम बोट्यूलियम जैसे रोगाणु खाने को संक्रमित करते हैं और जब हम उस खाने को खाते हैं, तो ये हमारे शरीर पर हमला करते हैं।
- इनमें से कुछ रोगाणु हमारे नर्वस सिस्टम को टारगेट करते हैं। ऐसे में इनसे ज्यादा दिक्कत हो सकती है।
- रोटावायरस, सेपोवायरस और एस्ट्रोवायरस भी फूड प्वॉइजनिंग के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।
- बाहर खुले में रखे खाने या फिर दूषित खाने से हमें फूड प्वॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।
- जिन लोगों का पाचन या इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें यह समस्या जल्दी परेशान करती है।
- फूड प्वाइजनिंग को फुटबोर्न इलनेस भी कहा जाता है।
- इसके लक्षण नजर आने पर आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए वरन दिक्कत बढ़ सकती है।
फूड प्वॉइजनिंग के लक्षण
- ज्यादातर मामलों में फूड पॉइज़निंग के लक्षण खाना खाने के कुछ घंटे बाद दिखाई देते हैं।
- पेट में दर्द और मरोड़ होना, उल्टी और दर्द आना, इसके आम लक्षण हैं।
- इसके अलावा, सिरदर्द, बुखार आना, बहुत अधिक कमजोरी महसूस होना और चक्कर आना भी इसके लक्षण हो सकते हैं।
- कुछ गंभीर लक्षणों में उल्टी या मल में खून आ जाना, सांस लेने में तकलीफ होना और पेट फूलना शामिल है।
यह भी पढ़ें- डाइजेशन से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करेगी यह चाय
फूड प्वॉइजिंग के लक्षणों को समय रहते पहचानना जरूरी है। साथ ही, खान-पान में सफाई का ध्यान रखें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- Gut Health: डाइजेशन को दुरुस्त करने के लिए डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों