आपने भी कभी ना कभी घर में दाल या किसी तरह की फलियां पकाई होगी। अक्सर इन्हें उबालते समय एक सफेद झाग ऊपर तैरने लगता है, जिसे कई बार हम चम्मच से निकालकर फेंक भी देते हैं और कई बार नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या अगर हम इस झाग को ना निकले, तो क्या इससे हमारी सेहत को नुकसान होगा? चलिए जानते हैं इस झाग के पीछे छिपे स्वास्थ्य से जुड़े तथ्यों के बारे में। इस बारे में डाइट एक्सपर्ट रामिता कर ने जानकारी साझा कीहै।
क्या होता है दाल के ऊपर दिखने वाला झाग?
एक्सपर्ट बताती है कि जब हम दाल या फलियां पकाते हैं, तो उनमें मौजूद एक खास प्रकार का तत्व होता है, जिसे सपोनिन्स कहा जाता है। जो पानी के संपर्क में जाकर घुल जाता है। सपोनिंस एक प्रकार के ग्लाइकोसाइड्स होते हैं जो उबलते वक्त हवा को अपने अंदर फंसा लेते हैं। इससे झाग बनता है। यही झाग अक्सर उबलते दाल या चने में ऊपर तैरता हुआ दिखता है।
View this post on Instagram
क्या यह झाग नुकसानदायक होता है?
एक्सपर्ट बताती है कि यह झाग पूरी तरह से सुरक्षित नहीं माना जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक जब सैपोनिन्स की नेचुरल संरचना उबालने के दौरान टूट जाती है, तो यह शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। ऐसे पदार्थ को खाना जिसकी संरचना नष्ट हो चुकी है, पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है।
अगर यह झाग नहीं हटाया जाए और लगातार इसे खाया जाए, तो इससे शरीर में कुछ समस्याएं पैदा हो सकती है। जैसे
- गैस और सूजन
- एसिडिटी और हार्टबन
- अपच
- पेट में भारीपन खासतौर पर उन लोगों को जिनका डाइजेशन पहले से कमजोर है या जिन्हें गैस्टिक की समस्या है।
इसे भी पढ़ें-मीठा खाने के बाद सिरदर्द क्यों होने लगता है? एक्सपर्ट से जानें
झाग से बचने के लिए क्या करें?
- दाल को पकाने से पहले 6 से 8 घंटे के लिए भिगोकर रखें इससे सपोनिन्स काफी हद तक निकल जाते हैं।
- पकाते समय जब झाग ऊपर आने लगे तो उसे चम्मच या कलछी से निकाल दें।
- एक उबाल आने के बाद पानी को छानकर फिर से साफ पानी में पकाएं।
इसे भी पढ़ें-किडनी को खोखला बना सकती हैं ये दो खामोश बीमारियां,लक्षण पहचान कर करें कंट्रोल
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik, shutterstocks
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों