डिलीवरी के बाद मैटरनिटी बेल्ट पहनना क्यों है जरूरी? एक्सपर्ट से जानें जवाब

डिलीवरी के बाद पेट और कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को सहारा देने के लिए मैटरनिटी बेल्ट पहनना जरूरी माना जाता है। हालांकि, कुछ मामलों में इसे पहनने से नई मां को नुकसान भी पहुंच सकता है।

 
is it necessary to wear abdominal belt after delivery

डिलीवरी के बाद महिलाओं को डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बातों का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। प्रेग्नेंसी और पोस्टपार्टम के दौरान, महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। ऐसे में, अगर महिलाएं अपने शरीर का सही से ख्याल नहीं रखती हैं, तो आने वाले समय में उन्हें कई परेशानियां हो सकती हैं। मां के गर्भ में बच्चे का सही तरह से विकास हो सके, इसके लिए प्रेग्नेंसी के दौरान, महिलाओं के यूट्रस, मसल्स, लिगामेंट्स और बेली के आस-पास की स्किन स्ट्रेच होती है। डिलीवरी के हाद किसी भी महिला को प्री-प्रेग्नेंसी शेप में आने में समय लगता है। कई महिलाओं को पोस्टपार्टम बेली को कम करने में ज्यादा वक्त लग सकता है।

डिलीवरी के बाद, महिला के पेट लटका हुआ नजर न आए और बेली के आस-पास की मसल्स को सपोर्ट मिल सके, इसके लिए मैटरनिटी बेल्ट पहनना कितना जरूरी है, इस बारे में हमने डॉक्टर अर्चना पाठक, डायरेक्टर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, सी.के. बिरला हॉस्पिटल, दिल्ली से बात की। आइए आपको बताते हैं कि महिलाओं के लिए डिलीवरी के बाद मैटरनिटी बेल्ट पहनना कितना जरूरी है, इस बारे में डॉक्टर की क्या राय है।

डिलीवरी के बाद होते हैं बदलाव

what is maternity belt

महिलाओं के शरीर में डिलीवरी के बाद कई बदलाव होते हैं। इस दौरान कई हार्मोनल चेंज भी होते हैं, जिसकी वजह से यूट्रस अपने नॉर्मल साइज में वापिस आता है। फूले हुए सेल्स और टिश्यूज अपनी ओरिजनल पोजिशन में लौटते हैं, जिसकी वजह से यूरिन, वजाइनल डिस्चार्ज और पसीने के जरिए ज्यादा फ्ल्यूड रिलीज होता है। हालांकि, डिलीवरी (पोस्टपार्टम डाइट प्लान) के बाद किसी भी महिला की बेली को अपने पुराने साइज में आने में समय लगता है। क्योंकि बच्चे के विकास के लिए बेली के इर्द-गिर्द जमा हुए फैट को बर्न करने में समय लग सकता है।

मैटरनिटी बेल्ट क्यों है जरूरी?

मैटरनिटी बेल्ट को पोस्टपार्टम बेल्ट भी कहा जाता है। यह नई मां के पेट और कमर के निचले हिस्से को सहारा देने के लिए डिजाइन की गई है। प्रेग्नेंसी के 9 महीनों के दौरान स्ट्रेच होने के कारण पेट और कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। डिलीवरी के बाद, इन्हें सपोर्ट और आराम देना बहुत जरूरी होता है। मैटरनिटी बेल्ट पेट के आस-पास के हिस्से को आराम देती है। जिससे मांसपेशियों पर तनाव कम करने और तेजी से रिकवरी को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। डिलीवरी के बाद पेल्विक एरिया में भी दर्द और खिंचाव महसूस हो सकता है। मैटरनिटी बेल्ट इसमें में भी आराम पहुंचाती है। यह बेल्ट अंदरूनी अंगों को उनकी ओरिजनल पोजिशन में सेटल करने का काम करती है। इसे पहनने से महिलाओं को कॉन्फिडेंस और इस बात का भरोसा भी मिलता है कि उनका शरीर जल्दी ही पुरानी स्थिति में लौट जाएगा।

यह भी पढ़ें- डिलीवरी के 4 हफ्ते बाद आपको भी हो रहा है डिप्रेशन तो जानें कारण

मैटरनिटी बेल्ट पहनने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

pros and cons of maternity belt

मैटरनिटी बेल्ट को कब और कितना पहनना है, इस बात की जानकारी होना भी जरूरी है। कुछ महिलाओं को इसे पहनने से प्रेशर, दर्द और असुविधा महसूस हो सकती है। अगर डिलीवरी सी-सेक्शन से हुई है तो सर्जिकल घावों पर भी बेल्ट का प्रेशर असर डाल सकता है। एक बार घाव भर जाने के बाद बेल्ट पहनना शुरू किया जा सकता है। लेकिन इससे पहले किसी मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह जरूर लें। मार्केट में कई तरह की पोस्टपार्टम बेल्ट्स, स्पलिंट्स, रैप्स और कोर्सेट्स मौजूद हैं। आप डॉक्टरी सलाह के आधार पर इन्हें पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- प्रीनेटल और पोस्‍टपार्टम केयर से जुड़े सवाल आपके मन में भी हैं तो जानें जवाब

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • क्या डिलीवरी के बाद मैटरनिटी बेल्ट पहननी चाहिए?

    हां, पेट और कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को सहारा देने के लिए यह जरूरी माना जाता है। लेकिन आपको एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।