ज्यादा फोन इस्तेमाल करने से स्लो हो सकता है मेटाबॉलिज्म

क्या आपको मालूम है कि आपका घंटो-घंटो फोन पर बिताना कैसे आपके मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचाता है। 
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-11-29, 17:14 IST
image

मेटाबॉलिज्म यानी चयापचाय, यह शरीर की कोशिकाओं में होना वाला केमिकल प्रोसेस है जो भोजन को ऊर्जा में बदल देता है। यह प्रोसेस आपको ऊर्जा देता है चलने के लिए, सोचने के लिए वो हर काम करने के लिए जिससे आप का शरीर सुचारू रूप से चल पाए। लेकिन आज के दौर में खराब जीवनशैली के कारण अधिकतर लोग स्लो मेटाबॉलिज्म के शिकार हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि स्लो मेटाबॉलिज्म का एक बड़ा कारण है ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल। आइए समझते हैं कैसे फोन का इस्तेमाल मेटाबॉलिज्म को स्लो करता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी दी है।

फोन का मेटबॉलिज्म पर असर

phone and metabolism

एक्सपर्ट ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर बताया है कि 50 मिनट तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल मस्तिष्क की ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म पर असर डालता है। बता दें कि ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म वह प्रोसेस है जिसमें शरीर ऊर्जा प्राप्त करने के लिए ग्लूकोज का इस्तेमाल करा है। जब मस्तिष्क का ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है तो इसके परिणाम स्वरूप ऊर्जा का स्तर घट सकता है, मानसिक थकान महसूस हो सकीत है और फोकस करने में कठिनाई आती है।

डिजिटल उपकरणों से एक नीली रंग की रोशनी निकलती है जिसे हम ब्लू लाइट कहते हैं। यह मानव शरीर पर गहरा प्रभाव डालती है। यह रोशनी हमारे सर्केडियन रिदम को प्रभावित करती है। सर्केडियन रिदम हमारे शरीर की नेचुरल घड़ी होती है जो हमें सोने और जागने के लिए निर्धारित करती है। जब हम देर रात तक मोबाइल फोन या किसी भी तरह के डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं तो यह हमारे प्राकृतिक नींद चक्र को बाधित करता है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में क्यों लोगों को आता है हार्ट अटैक?

mobile phone use and metabolism

आपको बता दें कि जब हम पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो यह हमारे शरीर की ऊर्जा प्रणाली को धीमा कर देता है और मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया भी सुस्त हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप वजन बढ़ने सहित मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें-क्या ऊंची मंजिल पर रहने वाले लोग प्रदूषण से ज्यादा प्रभावित होते हैं?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP