महिलाओं में दबे पांव दस्तक दे रही है इनफर्टिलिटी की दिक्कत, इन लक्षणों को जल्दी पहचानें वरना बज सकती है खतरे की घंटी

आजकल कई कारणों से महिलाओं के लिए कंसीव करना मुश्किल होता जा रहा है। इनफर्टिलिटी की दिक्कत दबे पांव दस्तक दे रही है और इसे पहचानने में कई बार महिलाएं देर कर रही हैं। चलिए, इसके कारण और लक्षणों के बारे में समझते हैं।
image

आजकल भागदौड़ से भरी जिंदगी हमारे शरीर को कई तरह से प्रभावित कर रही है। खासकर, महिलाओं पर इसका काफी बुरा असर हो रहा है। इसका असर फिजिकल, मेंटल और सेक्शुअल हेल्थ पर भी होता है। स्ट्रेस से भरी जिंदगी, कामकाज की जद्दोजहद और कई कारणों के चलते महिलाओं की फर्टिलिटी भी प्रभालित हो रही है। इनफर्टिलिटी की दिक्कत दबे पांव दस्तक दे रही है। जब कोई महिला लंबे समय तक नियमित कोशिशों के बाद भी कंसीव नहीं कर पाती है, तो इसे इनफर्टिलिटी माना जाता है। इससे जुड़ी सही जानकारी के लिए हमने डॉक्टर अदिति बेदी से बात की। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
इनफर्टिलिटी क्या है, इसके लक्षण और कारणों को कैसे समझा जा सकता है, इस बारे में एक्सपर्ट विस्तार से बता रही हैं।

इनफर्टिलिटी क्या है?

infertility in women
किसी भी महिला में इनफर्टिलिटी जब मानी जाएगी अगर 1 साल से अधिक समय तक अनप्रोटेक्टेड सेक्शुअल रिलेशन के बाद भी गर्भधारण करने में मुश्किल आ रही हो। अगर महिला की उम्र 35 साल से ज्यादा है, तो यह टाइम लिमिट 6 महीने मानी जानी चाहिए। इसके पीछे मेडिकल कंडीशन्स, हार्मोनल इंबैलेस, उम्र, तनाव और जीवनशैली समेत कई कारण हो सकते हैं।

इनफर्टिलिटी को कैसे पहचानें?

why are fertility checks necessary

  • पीरियड्स का अनियमित होना, इनफर्टिलिटी का संकेत हो सकता है। यह इशारा करता है कि शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस है, जो ओव्यूलेशन को प्रभावित करता है।
  • पीरियड्स में बहुत कम या बहुत अधिक ब्लीडिंग होना, दोनों ही फर्टिलिटी पर असर डालते हैं। ऐसा एंडोमेट्रियोसिस या थायराइड जैसी दिक्कतों का संकेत हो सकता है।
  • ओव्युलेशन के समय महिलाओं के शरीर में कई संकेत नजर आते हैं। अगर आपके शरीर से ये संकेत गायब हैं, तो हो सकता है कि बॉडी में ओव्युलेशन सही से नहीं हो रहा है।
  • चेहरे पर अनचाहे बाल आना PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) का संकेत हो सकता है। यह इनफर्टिलिटी की बड़ी वजह है।
  • हार्मोनल इंबैलेंस के कारण वजन में होने वाला बदलाव भी फर्टिलिटी पर असर डालता है।
  • अगर आपको पीरियड्स में असहनीय दर्द होता है, तो यह भी एंडोमेट्रियोसिस का संकेत हो सकता है, जो गर्भधारण में बाधा बन सकता है।

किन वजहों से हो सकती है इनफर्टिलिटी?

  • पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम
  • थायराइड डिसऑर्डर
  • एंडोमेट्रियोसिस
  • फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज
  • हार्मोनल असंतुलन
  • तनाव
  • अनहेल्दी जीवनशैली
  • उम्र का बढ़ना

यह भी पढ़ें-फर्टिलिटी और प्रेग्नेंसी पर क्या होता है डायबिटीज का असर? डॉक्टर से जानें

कब जाएं डॉक्टर के पास?

why am i skipping my period but i am not pregnant

अगर आप 6-12 महीने से कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं और पॉजिटिव रिजल्ट नहीं आ रहा है, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

यह भी पढ़ें- क्या लंबे वक्त तक बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से बाद में प्रेग्नेंट होना मुश्किल होता है? जानें क्या है डॉक्टर का कहना


एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको कंसीव करने में मुश्किल आ रही है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP