पीरियड्स नेचुरल प्रोसेस है। इस दौरान महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स में दर्द से लेकर बदबू तक हर एक चीज परेशान करती है। अक्सर ऐसा महसूस किया गया है कि पीरियड्स के दौरान बदबू आती है। जिस कारण से महिलाएं सेल्फ कॉन्शियस हो जाती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पीरियड्स के समय बदबू क्यों आती है? पीरियड्स के दौरान बदबू आने के कई कारण होते हैं। अगर आप चाहती हैं कि इस समय आप फ्रेश फील करें और बदबू से बची रहें तो इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करनी चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल में पीरियड्स के दौरान आने वाली बदबू को दूर करने के तरीके बताएंगे। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये टिप्स।
रोज नहाएं
हालांकि, हमें रोज नहाना चाहिए। लेकिन पीरियड्स के दौरान नियमति रूप से नहाना बेहद जरूरी होता है। अगर आप घर पर हैं तो दिन में करीब 2 बार नहाएं। पीरियड्स के दौरान वजाइना की सफाई करना महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस समय वेजाइन के आस-पास और अंदर ब्लड और फ्लूइड जमा रहता है। यह बदबू का कारण बनता है। वजाइना को साफ करने के लिए माइल्ड सोप का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपको वेजाइना के अदंर सफाई नहीं करनी चाहिए। क्योंकि वेजाइना सेल्फ-क्लीनिंग आर्गन है, जो प्राकृतिक तरीके से म्यूक्स का उत्पादन करता है, जिससे वजाइना में मौजूद गंदगी अपने आप साफ हो जाती है।
सेंटेड पैड का इस्तेमाल न करें
आमतौर पर ज्यादा महिलाओं को यह बात पता ही नहीं होती कि वह सेंटेड पैड का इस्तेमाल कर रही हैं। पीरियड्स के दौरान बदबू का सबसे बड़ा कारण सेंटेड पैड है। क्योंकि ब्लड और सेंट की महक मिक्स हो जाती है, जो बदबू का कारण बनती है। इसलिए आपको सेंटेड पैड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आपको कॉटन, जोरब या माइक्रोफाइबर के फैब्रिक से बने पैड का ही उपयोग करना चाहिए। फैब्रिक से बने पैड में केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इस तरह आप पीरियड्स के दौरान फ्रेश फील करेंगी और बदबू भी नहीं आएगी। (पीरियड्स पैड्स से जुड़े हैक्स जानें)
साफ अंडरवियर ही पहनें
पीरियड्स के दौरान सबसे अहम बात यह है कि आपको हमेशा साफ अंडरवियर ही पहनना चाहिए। अंडरवियर को टाइम टू टाइम बदलें। यह सुनिश्चित करती रहें कि क्या अंडरवियर में खून का दाग तो नहीं लगा है? यह पीरियड्स के दौरान बदबू से बचने का सबसे आसान तरीका है। आपको खासतौर पर पीरियड्स के दौरान और नियमित रूप से भी कॉटन अंडरवियर ही वियर करना चाहिए। कॉटन का कपड़ा हवा को प्रॉपर तरीके से सर्कुलेट करता है, जिससे पसीने और बदबू की समस्या नहीं होगी। पीरियड्स के दौरान आपको दिन में करीब 2 बार अंडरवियर जरूर बदलनी चाहिए। (जानें पीरियड्स क्या होते हैं?)
इसे भी पढ़ें:पीरियड्स के दौरान पैड्स के लीक होने की समस्या को इस तरह करें दूर
मेंस्ट्रुअल कप
मेंस्ट्रुअल कप महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पीरियड्स के दौरान आजकल ज्यादातर महिलाएं मेंस्ट्रुअल कप का ही इस्तेमाल करने लगी हैं। मेंस्ट्रुअल कप सिलिकॉन से बना होता है। मेंस्ट्रुअल कप को करीब 12 घंटे तक वियर किया जा सकता है। पीरियड्स के दौरान बदबू से बचने के लिए मेंस्ट्रुअल कप बेहद फायदेमंद है। (मेंस्ट्रुअल कप को इस्तेमाल करने का तरीका)
इसे भी पढ़ें:मेंस्ट्रुअल कप को साफ करने का तरीका जानें
समय-समय पर पैड बदलें
अगर आप पैड या टैम्पोन का इस्तेमाल करती हैं, तो आपको एक नियमित समय के बाद पैड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लंबे समय तक पैड पहनने से लीकेज हो सकती है, जो बदबू का कारण बनती है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि पीरियड्स के दौरान बदबू से बची रहें और फ्रेश स्मेल करें तो आपको करीब 4 घंटे के भीतर ही पैड बदलना चाहिए। अगर आपको हैवी ब्लड फ्लो होता है तो आपको हर एक या दो घंटे में पैड रिमूव करना चाहिए। इससे बदबू की समस्या भी दूर हो जाएगी और आपको किसी भी प्रकार का इंफेक्शन नहीं होगा।
बेबी वाइप्स का इस्तेमाल करें
पीरियड्स के दौरान एक्सट्रा क्लीनिंग और बदबू से छुटकारा पाने के लिए आपको बेबी वाइप्स का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन नॉन सेंटेड बेबी वाइप्स का ही उपयोग करें। बेबी वाइप्स को केवल वजाइना के बाहरी हिस्से पर ही पोंछे। बेबी वाइप्स का इस्तेमाल करने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि यह खास बच्चों की सेंसिटिव स्किन के लिए ही बनाया गया है और सबसे ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं।
अगली बार जब भी आपको पीरियड्स हो तो इस दौरान बदबू से बचने के लिए इन बातों का खास ध्यान रखें।उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik.Com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों