गर्भधारण एक लाइफ चेंजिंग इवेंट है जो हर महिला के लिए एक नई जर्नी होती है, हालांकि हर महिला का अनुभव अलग-अलग होता है। कुछ सामान्य लक्षण होते हैं जो गर्भावस्था का संकेत दे सकते हैं,लेकिन गर्भधारण के बाद लक्षणों को महसूस करने में कितना समय लग सकता है इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की। इस बारे में By Dr Prachi Sarin Sethi, Senior Consultant- Obs and Gynae motherhood hospital gurgaon जानकारी दे रही हैं।
गर्भावस्था के शुरुआती लक्षण
गर्भावस्था के सबसे आम लक्षणों में से एक है मासिक धर्म का न आना। लोगों का भी यही मानना होता है हालांकि, कई बार पीरियड मिस होने के पीछे कई और भी कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके शुरुआती लक्षण
- मतली और उल्टी (88 फीसदी महिलाएं इस लक्षण का अनुभव करती हैं)
- कोमल स्तन
- अधिक बार पेशाब करने की आवश्यकता होना
- 98 फीसदी महिलाओं को थकान होता है
- 74 फीसदी महिलाओं को खराब नींद का अनुभव होता है
- पीठ दर्द
क्या पीरियड मिस होने से पहले गर्भवती महसूस कर सकती हैं महिलाएं?
हाँ, आपकी पीरियड मिस होने से पहले गर्भवती महसूस करना संभव है। कुछ महिलाएं गर्भधारण के एक सप्ताह बाद ही गर्भावस्था के लक्षणों का अनुभव करती हैं, जो कि मासिक धर्म न होने से लगभग एक सप्ताह पहले होता है। ये शुरुआती लक्षण थोड़े कम हो सकते हैं और उन्हें मासिक धर्म से पहले के लक्षण या अन्य चिकित्सीय स्थिति को समझ लिया जाता है।
प्रग्नेंसी के लक्षण कब दिखाई देते हैं?
गर्भावस्था के लक्षणों की शुरुआत हर महिला में अलग-अलग हो सकती है। कुछ महिलाओं को गर्भधारण के कुछ दिनों बाद ही लक्षणों का अनुभव हो सकता है, जबकि अन्य को गर्भावस्था के कई हफ्तों तक कुछ भी नजर नहीं आता है। एक्सपर्ट बताती हैं कि गर्भधारण करने की कोशिश कर रही 221 महिलाओं पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि सबसे आम लक्षण मतली, थकान और स्तनों में दर्द थे। ये लक्षण गर्भधारण के 1 से 2 सप्ताह बाद ही प्रकट हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी है यह मिनरल, मिलते हैं ये 3 फायदे
प्रेग्नेंसी टेस्ट कब करनी चाहिए
प्रेग्नेंसी टेस्ट आपके यूरिन में मानव कोरियोनिक गोनाडोट्रॉफ़िन (एचसीजी) के एक निश्चित स्तर का पता लगाकर काम करते हैं। जैसे ही आपका मासिक धर्म छूट गया हो, आप गर्भावस्था परीक्षण कर सकती हैं, लेकिन सबसे सटीक परिणाम पाने के लिए मासिक धर्म मिस होने के बाद कम से कम एक सप्ताह तक इंतजार करना सबसे अच्छा है।
यह भी पढ़ें-मानसून में इन कारणों से बढ़ जाता है सिरदर्द
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों