herzindagi
Can humans survive  degrees Celsius

कितनी गर्मी बर्दाश्त कर सकता है हमारा शरीर? एक्सपर्ट से जानें

गर्मी के कारण मौत के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं मानव शरीर कितनी गर्मी बर्दाश्त कर सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-06-20, 18:54 IST

बाप रे बाप इस बार बहुत गर्मी पड़ रही है... हर किसी की जुबान पर बस यही बात है। उत्तर भारत की अधिकतर राज्य गर्मी का प्रकोप झेल रही हैं। दिल्ली में गर्मी ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सड़क पर चलना और भट्टी में जलन बराबर हो गया है। आए दिन हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलती है। मिनिमम टेंपरेचर भी मैक्सिमम होता जा रहा है। इन सब के बीच एक सवाल है की आखिर हमारा शरीर कितनी गर्मी बर्दाश्त कर सकता है। आइए इसका जवाब जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट से। Dr Ankit Tuteja, consultant, Internal medicine, Aakash Healthcare, New Delhi इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

कितनी गर्मी बर्दाश्त कर सकता है हमारा शरीर?

high temp ()

एक्सपर्ट बताते हैं कि किसी भी व्यक्ति में गर्मी सहने की क्षमता उसके इम्यूनिटी पर पूरी तरह से निर्भर करती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि इंसानी शरीर का जो सामान्य तापमान होता है वह 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट होता है यानी बाहरी तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के बराबर होता है। इंसानी शरीर 35 से 37 डिग्री तक का तापमान बिना किसी परेशानी के बर्दाश्त करता है।  जब तापमान 40 डिग्री से ज्यादा होने लगता है तो परेशानी होने लगती है। जिन लोगों की मजबूत इम्यूनिटी होती है वह गर्मी बर्दाश्त कर लेते हैं। एक्सपर्ट अभी के हालत को देखते हुए बताते हैं कि जो लोग 44-45 डिग्री सेल्सियस तापमान बर्दाश्त कर रहे हैं उनकी इम्यूनिटी सही होगी।

इंसानों के लिए 50 डिग्री का अधिकतम तापमान बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है और यह तापमान जिंदगी का जोखिम पैदा कर सकता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर इंसान लगातार 42 डिग्री सेल्सियस में रहता है तो उसका मेटाबॉलिज्म खराब होने लगता है और ऐसे मल्टी ऑर्गन फैलियर जैसी समस्या हो सकती है और इसके कारण मौत भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान खून के थक्के क्यों आते हैं?

कैसे करें बचाव?

high temprature alert

  • खुद को सुरक्षित रहने के लिए तेज धूप से बचें
  • पिक आर में घर से बाहर न निकलें
  • जितना हो सके पानी पिएं
  • ह्यूमिडिटी में पसीना बहुत निकलता है इसलिए इस दौरान भी ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
  • बाहर निकले तो पेड़ की छांव में रहने की कोशिश करें।
  • सूती फैब्रिक के कपड़े पहनें

यह भी पढ़ें- खाना खाने के बाद सिर में दर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit: Freepik

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।