पेट के कीड़ों से शरीर में हो सकती है खून की कमी

आंतों में कीड़ों की मौजूदगी पोषक तत्वों के अवशोषण को बाधित करती है, जिससे आयरन और विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-01-08, 16:21 IST
image

आयरन की कमी महिलाओं में एक आम समस्या है।महिलाओं को हर महीने पीरियड से गुजरना पड़ता है। इसमें हैवी ब्लड लॉस होता है। आयरन की कमी के कारण कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएं होती है। हालांकि इसकी कमी को पौष्टिक चीजें खाकर या आयरन सप्लीमेंट्स लेकर ठीक किया जा सकता है, लेकिन क्या हो अगर आप सभी पौष्टिक चीजें खा रहे हैं और फिर भी आयरन की कमी बनी रहे। इसका एक बड़ा कारण हो सकता है आपके पेट की आंतों में मौजूद कीड़े। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा, अगर आपके आंतों में कीड़े हैं तो यह खून की कमी का कारण बन सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत ने जानकारी साझा की है।

पेट के कीड़ों से शरीर में हो सकती है खून की कमी

intestinal worm reduced iron in body

एक्सपर्ट बताती हैं कि आंतों में अगर कीड़े मौजूद होंगे तो यह शरीर द्वारा पोषक तत्वों के अवशोषण को बाधित कर सकते हैं। यह कीड़े खाने से मिलने वाले आयरन और अन्य पोषक तत्व को कम कर देते हैं जिससे शरीर को जरूरत के मुताबिक पोषण नहीं मिल पाता है। आप जितना भी अच्छा खा लें आपके शरीर को खाना नहीं लगता है। इससे शरीर में धीरे-धीरे खून की कमी होने लगती है और आप एनीमिया के शिकार हो जाते हैं। वहीं आयरन के अवशोषण में विटामिन बी12 की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसकी कमी से शरीर आयरन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पता है। जब पेट में कीड़े होंगे तो विटामिन b12 की कमी हो सकती है।

एक्सपर्ट बताती हैं कि सब कुछ खाते पीते खून की कमी हो रही है तो आप एक बार डॉक्टर से मिलें, उन्हें अपनी स्थिति बताएं। वह कीड़े का पता लगाने के लिए स्टूल टेस्ट करवाएंगे, यह एक आसान प्रक्रिया है। अगर आप स्टूल टेस्ट नहीं करवा सकते हैं तो आप डीवॉर्मिंग कर सकते हैं लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से ओवर द काउंटर दवाएं लेकर डीवॉर्मिंग न करें।

यह भी पढ़ें-ब्रेस्‍ट रहेंगे हमेशा हेल्‍दी, रोजाना 3 मिनट ऐसे करें देखभाल

कीड़े निकालने के अन्य उपाय

intestinal worm

  • हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें।
  • खुद को हाइड्रेट रखें।
  • फलों और हरी सब्जियों का सेवन करें।
  • बाहर का खाना खाने से बचें।
  • साल में एक बार डीवॉर्मिंग जरूर करें

यह भी पढ़ें-क्या वाकई सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से आ सकता है हार्ट अटैक? डॉक्टर से जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP