herzindagi
signs of high testosterone in women

महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन बढ़ने पर नजर आते हैं ये लक्षण

महिलाओं के शरीर में जब मेल हार्मोन टेस्टोस्टेरोटन बढ़ने लगता है, तो इसका असर महिलाओं के सेहत और लुक्स पर होता है। इसकी वजह से कई लक्षण नजर आने लगते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-07-09, 17:50 IST

हम सभी सेहतमंद रहना चाहते हैं। लेकिन, अक्सर सही जानकारी न होने के चलते, अपनी सेहत पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाते हैं। हेल्दी रहने के लिए, शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स का सही लेवल होना जरूरी है, यह बात हम सभी जानते हैं। लेकिन, सेहतमंद रहने के लिए, शरीर में हार्मोनल बैलेंस होना जरूरी है। महिलाओं के शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होने पर कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं। महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन ज्यादा टेस्टोस्टेरोन बढ़ने पर, इसरा असर लुक्स और सेहत पर भी होता है। मेल हार्मोन बढ़ने पर, इसके लक्षण शरीर में क्या लक्षण नजर आते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन बढ़ने पर नजर आते हैं ये लक्षण (Signs of High Testosterone in a Woman)

periods home remedies

  • जब महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन टेस्टेस्टेरोन बढ़ जाता है, तो इसका असर महिलाओं के पीरियड्स पर भी होता है।
  • अगर आपके पीरियड्स अनियमित हैं या पीरियड साइकिल में बदलाव हो रहा है, तो इसका असर टेस्टेस्टेरोन लेवल का बढ़ना हो सकता है।
  • इसके कारण, महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे बाल भी निकल आते हैं। फेशियल हेयर भी टेस्टेस्टेरोन लेवल बढ़ने का संकेत है।
  • चेहरे पर अनचाहे बालों के अलावा, अगर आपको शरीर पर भी बालों की ग्रोथ महसूस हो रही है, तो शरीर में मेल हार्मोन का लेवल अधिक हो सकता है।
  • दरअसल, टेस्टेस्टेरोन और एस्ट्रोजन सेक्स हार्मोन्स हैं। इनके लेवल में उतार-चढ़ाव का महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी पर असर होता है।
  • गर्दन के इर्द-गिर्द अगर आपको गहरी लाइने दिख रही हैं या फिर गर्दन के आस-पास स्किन का रंग गहरा हो रहा है, तो इसके पीछे भी मेल हार्मोन का बढ़ना हो सकता है।

acne and male  hormone

  • कभी-कभार एक्ने निकलना सामान्य बात है। लेकिन, अगर आपको अक्सर एक्ने और पिंपल्स परेशान करते हैं, तो इसके पीछे भी शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है।
  • ज्यादातर महिलाएं, एक्ने और पिंपल्स के लिए स्किन केयर पर ध्यान देती है। लेकिन, अगर शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस है, तो सही स्किन केयर के बावजूद, आप एक्ने और पिंपल्स से निजात नहीं पा सकती हैं।
  • शरीर में टेस्टेस्टेरोन का लेवल बढ़ने पर शरीर में डीएचटी लेवल बढ़ जाता है और इसका असर हेयर हेल्थ पर भी होता है। इसके कारण बाल झड़ने लगते हैं।
  • महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन बढ़ने पर पिगमेंटेशन की दिक्कत हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें- स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

 

सेहतमंद रहने के लिए, शरीर में हार्मोनल बैलेंस का बना रहना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- हार्मोनल बैलैंस के लिए एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को करें फॉलो

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।