herzindagi
image

Heat Wave Alert:बढ़ती गर्मी के बीच लू का अलर्ट, जानिए कौन इसकी चपेट में आसानी से आ सकता है?

अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में ही गर्मी का सितम देखने का मिल रहा है। हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं लू की चपेट में कौन लोग जल्दी आ सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-04-10, 14:30 IST

शायद किसी ने सोचा नहीं होगी कि मार्च आखिर और अप्रैल के पहले सप्ताह में इस कदर गर्मी पड़ने लगेगी। प्रचंड गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया है। सुबह 9 बजे से ही सूरज ऐसा चढ़ता है कि मानो अब धरती पर आने वाला है।हर किसी के जुबान पर एक ही सवाल है कि जब शुरुआती अप्रैल में यह हाल है, तो आने वाले दिनों में क्या होगा? बढ़ते तापमान ने लू का खतरा बढ़ा दिया है। कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं, किन्हें लू की चपेट में आने का खतरा अधिक हो सकता है और कैसे बचाव किया जा सकता है। Dr.Prashant Sinha, Head Emergency, Psri Hospital इस बारे में हमने जानकारी ली है।

बढ़ती गर्मी के बीच लू का अलर्ट

heat wave alert

एक्सपर्ट बताते हैं कि 11 बजे से लेकर 4 बजे तक पीक आर होता है। इस दौरान 4 साल से छोटे बच्चों को बाहर न निकलने दें। छोटे बच्चों में त्वचा और शरीर का तापमान नियंत्रित करने की क्षमता उतनी नहीं विकसित होती है। इस वजह से उन्हें लू लगने का खतरा अधिक होता है। बच्चे को किसी भी बाहरी गतिविधि के लिए नहीं भेजना चाहिए। अगर जरूरी है, तो उन्हें पूरी तरह से प्रोटेक्ट करके ही बाहर निकलने दें। जैसे ढीले कपड़े, समय-समय पर पानी पीना

इस लिस्ट में बुजुर्ग भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 65 या उससे अधिक है। बुजुर्ग लोगों में भी तापमान नियंत्रित करने की इतनी क्षमता नहीं होती है।

इसके अलावा प्रेग्नेंट महिलाओं पर भी इसका असर जल्दी हो सकता है। ऐसे में उन्हें भी बाहर निकलने से बचना चाहिए।

बीमार लोग, जिन्हें दिल की बीमारी, हाई बीपी या किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त हैं, उन्हें भी ली से बचने के लिए अधिक सतर्क रहना चाहिए।

लू के क्या लक्षण होते हैं?

  • पसीना बंद हो जाना
  • कोर टेंपरेचर 103 से नीचे न आना
  • चक्कर
  • उल्टी
  • मतली
  • बहुत ज्यादा कमजोरी
  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • सिरदर्द

यह भी पढ़ें-कुछ लोगों को हद से ज्यादा गर्मी क्यों लगती है?एक्सपर्ट बता रहे हैं कारण

कैसे करें बचाव

heat wave who are more prone to

  • सूरज की सीधी धूप से बचने के लिए छाता या गम्छे का इस्तेमाल करें।
  • 11 से 4 बजे तक बाहर जाने से बचें।
  • खूब पानी पीते रहें।
  • कमजोरी या किसी तरह के लक्षण दिखते ही बिना देर के डॉक्टर की सहायता लें।

यह भी पढ़ें-पीरियड साइकिल से जुड़ी इन बातों पर हर महिला को देना चाहिए ध्यान, आप भी इसके बारे में जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।