herzindagi
image

25 की उम्र तक हर लड़की को अपनी बॉडी और हेल्थ के बारे में पता होनी चाहिए ये बातें

अगर आप भी 25 साल की हैं, या होने वाली हैं, तो आपको अपने शरीर और सेहत से जुड़ी 5 बातें जरूर मालूम होनी चाहिए। आइए जानते हैं वो 5 बातें क्या हैं
Editorial
Updated:- 2025-04-23, 15:59 IST

25 की उम्र एक ऐसा पड़ाव होता है,जब महिलाओं को सूझबूझ से अपने करियर के साथ ही अपनी बॉडी को समझने की जरूरत होती है। इस उम्र में हर महिला को आपको अपनी बॉडी और हेल्थ के बारे में कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए। क्योंकि, ये वो नींव है जिस पर उनकी आने वाली जिंदगी की सेहत टिकी रहेगी। हम में से कई ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें मालूम ही नहीं होता कि उनकी बॉडी के साथ कुछ दिक्कत क्यों हो रही हैं। अगर आप भी 25 की हैं, या आपकी बहन या बेटी इस पड़ाव पर है, तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़कर फायदा उठा सकती हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट काजल अग्रवाल जी से

25 की उम्र तक हर लड़की को पता होनी चाहिए ये बातें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietician Kajal Aggarwal ✨Clinical Dietician ✨PCOD Expert. (@dietician_kajalaggarwal)

पीरियड्स आपकी बॉडी का मंथली रिपोर्ट कार्ड है। अगर आपको इस दौरान बहुत दर्द होता है , चेहरे पर पिंपल्स की बाढ़ आ जाती है, या फिर फ्लो बहुत होता है, तो समझ लीजिए कि आपके हार्मोन्स को बैलेंस करने की जरूरत है।

अक्सर इस उम्र में वजन बढ़ने की समस्या होती है, तो इसका इलाज कम खाना नहीं है। आप अपने ब्लड शुगर को चेक करें, अगर लेवल में नहीं है तो लेवल ठीक कीजिए। गट हेल्थ को सुधारें इससे मेटाबॉलिज्म खुद ब खुद सही हो जाएगा। सही वक्त पर खाना और पाचन तंत्र का ख्याल रखने से आप एकदम स्वस्थ हो सकती हैं।

हमेशा कुछ न कुछ खाने की क्रेविंग होती है, तो समझ जाएं की आपको प्रोटीन और फाइबर की जरूरत है। इससे आपकी भूख शांत रहेगी, शुगर क्रेविंग और बिंज ईटिंग से छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं PCOS के भी होते हैं अलग-अलग प्रकार? इससे जुड़ी जरूरी बातें जानें

health tips for women in their 20s

हमेशा ब्लोटिंग की समस्या रहती है और चेहरे पर पिंपल्स आते रहते हैं, तो इसे आम समझ कर मत छोड़ें। ये आपकी गट हेल्थ और हार्मोन्स में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। आपकी आंत और हार्मोन आपस में जुड़े हैं। डाइट में प्रोबायोटिक्स को शामिल करें।

कार्डियो जैसे दौड़ना और साइकिल चलाना सेहत के लिए बेहद अच्छा है, लेकिन सिर्फ उसी पर निर्भर रहना काफी नहीं है। वजन उठाने से आपकी मसल्स मजबूत होती है,जिससे आपके हार्मोन्स संतुलित रहते हैं और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। अपनी फिटनेस रूटीन में आपको वेट लिफ्टिंग शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- क्या स्ट्रेस की वजह से पीरियड्स में ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।