क्या घरेलू नुस्खों से रुके हुए पीरियड्स को जल्दी लाया जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें जवाब

कई बार कुछ कारण की वजह से पीरियड्स लेत आते हैं, ऐसे में कुछ महिलाएं पीरियड को जल्दी लाने के लिए घरेलू उपाय करती हैं। आइए जानते हैं क्या ऐसा करने से सच में फायदा होता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-04-10, 17:10 IST
image

महिलाओं को हर महीने पीरियड होते हैं। यह महिलाओं के शरीर का एक सामान्य और बेहद जरूरी च्रक्र है। कुछ लोगों को पीरियड्स एकदम टाइम पर आ जाता है, तो वहीं कुछ लोगों को थोड़ा डीले होता है। कई बार कुछ खास मौके होते हैं जैसे शादी ,परीक्षा और यात्रा। इस दौरान महिलाएं चाहती हैं, कि पीरियड्स में देरी ना हो। पीरियड्स जल्दी लाने के लिए महिलाएं घरेलू नुस्खे का सहारा लेती हैं। जैसे अजवाइन पानी, पपीता, गुड़, हल्दी दूध या गर्म पानी। पर क्या सच में ये उपाय रुके हुए या देर से आने वाले पीरियड्स को जल्दी ला सकते हैं। इसको लेकर हमने एक्सपर्ट से बात की। Dr Ritambhara Bhalla, Associate Director – Department of Obstetrics and Gynecology at Cloudnine Group of Hospitals, Chandigarh इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

क्या रुके हुए पीरियड्स को घरेलू नुस्खों से जल्दी लाया जा सकता है?

how to get delay period early

एक्सपर्ट की माने तो कुछ महिलाएं पपीते का सेवन करती हैं। पपीते में एंजाइम होते हैं, जो गर्भाशय को उत्तेजित कर सकते हैं। वहीं अजवाइन का पानी गर्भाशय की मांसपेशियों को उत्तेजित कर सकते हैं। हल्दी वाला दूध रक्त संचार को बढ़ाने में मदद करते हैं। गुड़ और तिल में आयरन होता है। वहीं, इनकी तासीर गर्म होती है ,जिससे पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद मिलती है। हालांकि, इन उपायों के पीछे कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि ये सभी महिलाओं पर एक जैसा असर करेंगे या नहीं। ये नुस्खे हल्के हार्मोनल इंबैलेंस में कुछ हद तक मददगार हो सकते हैं, लेकिन किसी बड़े या गंभीर कारण के चलते रुके हुए पीरियड्स को लाने के लिए मेडिकल जांच जरूरी है।

पीरियड्स को जबरदस्ती जल्दी लाना सही या गलत?

delay period home remedy

  • एक्सपर्ट बताती हैं कि इससे शरीर के नेचुरल हार्मोनल संतुलन पर असर पड़ सकता है।
  • शरीर के प्राकृतिक चक्र में हस्तक्षेप करने से भविष्य में पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं।
  • घरेलू नुस्खों से बार-बार गर्भाशय को उत्तेजित करना सही नहीं है।

यह भी पढ़ें-वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी ये बातें हर महिला को पता होनी चाहिए

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP